फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Wife did not observe Karva Chauth fast, dispute between, then constable blew himself up with AK 47

UP: पत्नी ने करवाचौथ के दिन नहीं रखा व्रत, फोन पर दोनों के बीच विवाद, फिर सिपाही ने एके 47 से खुद को उड़ा दिया

Fri, 03 Nov 2023 10:37 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 03 Nov 2023 10:37 AM IST
सार

मुरादाबाद में तैनात सीओ देश दीपक सिंह के गनर अजीत कुमार के आत्महत्या की सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। मुजफ्फरनगर निवासी पवन कुमार ने बताया कि उनका बेटा अजीत 2019 बैच का सिपाही था। 

विज्ञापन
Wife did not observe Karva Chauth fast, dispute between, then constable blew himself up with AK 47
मुरादाबाद में खुदकुशी करने वाला सीओ का गनर अजित कुमार - फोटो : संवाद

विस्तार

नागफनी क्षेत्र के शिव विहार कॉलोनी में बुधवार रात करीब 11 बजे सीओ कोतवाली देश दीपक सिंह के गनर अजीत कुमार ने सर्विस रायफल एके-47 से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। विवाद की वजह मायके में रह रही पत्नी ने करवाचौथ पर व्रत नहीं रखा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच फोन पर विवाद हुआ था। इसके बाद उसने उसने ठोड़ी के पास रायफल का नाल रखकर ट्रिगर दबा दिया। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस और जांच पड़ताल की।

विज्ञापन

सिपाही की आत्महत्या की सूचना मिलने पर परिजन भी आ गए। मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा थाना क्षेत्र के मोघपुर निवासी पवन कुमार हेड कांस्टेबल हैं। उनकी तैनाती इन दिनों हापुड़ जनपद में चल रही है। पवन कुमार ने बताया कि उनका बेटा अजीत कुमार 2019 बैच का सिपाही था। दूसरा बेटा अनुज कुमार गाजियाबाद में लेखपाल के पद पर तैनात है। अजीत कुमार भी पहले गाजियाबाद में ही तैनात था। सात माह पहले ही वह मुरादाबाद ट्रांसफर पर मुरादाबाद आया था। अजीत की पुलिस लाइन मुरादाबाद में तैनाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन से ही सीओ कोतवाली देश दीपक सिंह के हमराह में अजीत कुमार की ड्यूटी चल रही थी। अजीत नागफनी क्षेत्र में शिव विहार कॉलोनी में नटबाबा मंदिर के पास राकेश कुमार वर्मा के मकान में किराये पर रहता था। पिता ने बताया कि डेढ़ साल पहले अजीत कुमार की शादी बागपत के जौनमाला निवासी चंचल के साथ हुई थी। पत्नी पति के बीच विवाद चल रहा था। वह नौ माह से मायके में रह रही थी। रात करीब 11 बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद अजीत अपने कमरे पहुंचा था।

विज्ञापन

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया उसने जांच में सामने आया कि उसने फोन पर पत्नी से बात की थी। तब उसे पता चला कि करवा चौथ पर पत्नी ने व्रत नहीं रखा है। दोनों में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद उसने सरकारी रायफल एके-47 से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फायरिंग की आवाज सुनकर मकान मालिक के परिजन ऊपरी मंजिल पर पहुंचे तो अजीत के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांक देखा तो अजीत का शव खून से लथपथ पड़ा था।


सूचना मिलने पर एसएसपी हेमराज मीना और एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया मौके पर पहुंचे गए और फॉरेंसिक टीम मौके पर बुला ली गई। दरवाजा तोड़कर पुलिस कमरे में घुसी और जांच पड़ताल की। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसलिए अजीत साथ ले गया था एके-47

एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि थाने, चौकी और पुलिस लाइन में तैनात पुलिस कर्मियों को ड्यूटी खत्म होने पर हथियार जमा करने होते हैं लेकिन हमराह को इमरजेंसी में तुरंत बुला लिया जाता है। इसलिए हमराह हथियार अपने साथ ही रखते हैं। अजीत कुमार की ड्यूटी सीओ कोतवाली हमराह के रूप में चल रही थी। इस लिए ड्यूटी खत्म होने के बाद वह रायफल एके 47 अपने साथ ले गया था।

पिता का आरोप, पत्नी और ससुराल वाले कर रहे थे उत्पीड़न

सिपाही के पिता पवन कुमार का आरोप है कि मेरे बेटे अजीत कुमार ने अपनी पत्नी चंचल और सास ससुर उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या की है। पत्नी नौ माह उसे छोड़कर मायके चली गई थी। वह सामान अपने साथ ले गई थी। मैंने और हमारे रिश्तेदारों ने उसे बहुत समझाया, लेकिन उसने किसी की एक नहीं सुनी। वह मेरे बेटे के साथ नहीं रहती थी। पत्नी अजीत पर दबाव बनाती थी कि वह अपने परिवार से कोई वास्ता न रखे। इसके बाद ही वह साथ रहेगी। अजीत को तलाक लेने की धमकी दे रही थी। इसे लेकर उसका बेटा बहुत परेशान था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed