UP: मेरी पत्नी के प्रेमी से अवैध संबंध... बात करने के लिए दे रखा है मोबाइल, युवक बोला- अब मेरी को जान का खतरा
ठाकुरद्वारा क्षेत्र में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक गांव निवासी ने पत्नी को प्रेमी से मोबाइल पर बात करते पकड़ लिया। आरोप है कि प्रेमी ने पति को धमकी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विस्तार
ठाकुरद्वार क्षेत्र के एक गांव निवासी ने अपनी पत्नी के प्रेमी पर मोबाइल पर बात करते पकड़े जाने पर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पुलिस से की है। गांव निवासी का कहना है कि उसकी पत्नी के दूसरे गांव निवासी युवक से अवैध संबंध है। दोनों को उसके और उसके परिजनों ने आपत्तिजनक स्थिति में कई बार पकड़ा है।
पत्नी को समझने की भी कोशिश की लेकिन वह नहीं मान रही है। उसकी पत्नी को उसके प्रेमी ने बात करने के लिए मोबाइल दे रखा है। पति के अनुसार उसकी पत्नी मंगलवार को सुबह करीब 5:30 बजे बिस्तर में अपने प्रेमी से बात कर रही थी तभी उसने उससे मोबाइल फोन को छीन लिया।
इस पर पत्नी उसके साथ हाथापाई करने लगी। इस दौरान उसके प्रेमी का फोन आ गया तो उसने अपनी पत्नी के प्रेमी को समझाने की कोशिश की तो आरोप है कि वह भड़क गया और उसने उसके साथ गाली गलौज की और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा।
पति का कहना है कि उसकी पत्नी के प्रेमी से उसे और उसके परिवार वालों की जान को खतरा बना हुआ है। पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग पुलिस से की है। पुलिस ने उसे शिकायत की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
युवती से दुष्कर्म, मांगे आठ लाख
संभल की एक युवती ने अपनी बहन के देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने आठ लाख रुपये की मांग की। रकम न मिलने पर आरोपी ने शादी करने से इन्कार कर दिया। पीड़ित युवती ने एसएसपी कार्यालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी बहन मझोला क्षेत्र में रहती है।
फोन के जरिए बहन के देवर से उसका संपर्क हुआ। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कही तो आरोपी ने उसे बालिग होने पर शादी करने की बात कही थी। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत नहीं की।
पीड़िता का कहना है कि वह बालिग हो चुकी है, लेकिन अब आरोपी शादी करने के लिए आठ लाख रुपये मांग कर रहा है। पीड़िता ने इसकी शिकायत आरोपी की मां और पिता से की तो उन्होंने पीड़िता के साथ अभद्रता की और मारपीट कर घर से भगा दी। एसएसपी ने मझोला थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।