फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   wife become thief

पति ने शौक पूरे नहीं किए तो बन गई चोरनी

Mon, 30 Jan 2017 02:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Mon, 30 Jan 2017 02:56 AM IST
विज्ञापन
गोयल ज्वैलर्स से चोरनी ने अपने शौक पूरे करने के लिए कंगन चोरी किया था। पूछताछ में उसने बताया कि उसका पति एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। घर खर्च तक पूरा नहीं कर पाता। मुझे बिल्कुल भी पैसे नहीं देता है। इसलिए मैने चोरी करना शुरू कर दिया। पकड़ी गई प्राची ने बताया कि उसने मासूम बेटे की मदद से सोने का कंगन चोरी किया था।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में महिला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने    बताया कि घटना वाले दिन वह नाक की लौंग खरीदने आई थी। काउंटर पर सोने का कंगन रखा था। जिसे उसके बेटे ने उठा लिया था। इसके बाद वह कंगन को अपने पर्स में रखकर गायब हो गई थी। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन


कोतवाली के बाजार गंज में कुलदीप कुमार गोयल का गोयल ज्वैलर्स है। पंद्रह जनवरी को शाम करीब चार बजे कुलदीप कुमार अपनी दुकान में बैठे थे। इसी दौरान एक महिला दुकान में पहुंची थी। उसकी गोद में एक बच्चा था। महिला ने नाक की लौंग दिखाने को कहा। इसी बीच काउंटर पर एक सोने का कंगन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के बच्चे ने काउंटर से कंगन उठा लिया। जबकि सर्राफ दूसरे काम में व्यस्त हो गए थे। महिला के जाने के बाद देखा तो कंगन गायब था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई तो उसमें महिला कंगन ले जाती दिखाई दे रही है। शनिवार को फिर से उसी हुलिया की एक महिला बच्चे को गोद में लेकर बाजार में घूमती देखाई दी।

सर्राफ और उनकी दुकान पर काम करने वाले कर्मचारियों ने उसे पहचान लिया था। खबर मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस महिला को कोतवाली ले गई थी। पूछताछ करने पर महिला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। महिला ने अपना नाम प्राची रस्तोगी पत्नी बंटी रस्तोगी बताया है।


महिला गोविंद नगर निवासी है और उसका पति बंटी फैक्ट्री में नौकरी करता है। प्राची ने वह कंगन गोविंद नगर की एक महिला की मदद से किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिया है। कोतवाली इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने बताया कि महिला ने घटना कबूल कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed