Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Wife arrested for allegedly murdering her husband in collusion with her lover

Moradabad News: प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

Sun, 29 Nov 2026 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 29 Nov 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Wife arrested for allegedly murdering her husband in collusion with her lover
डिलारी। पुलिस ने क्षेत्र के गांव पीलकपुर से महेशपुर जाने वाले रास्ते से हत्यारोपी महिला आंचल को गिरफ्तार किया है। आंचल पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने का आरोप है। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


डेढ़ साल पहले आंचल अपने पति को छोड़कर दो बच्चों के साथ पड़ोस में रहने वाले अमित के घर चली गई थी। अमित और आंचल के एक साथ रहने के कारण रिंकू और अमित के बीच रंजिश पैदा हो गई थी। इसी रंजिश के चलते अमित और आंचल ने रिंकू को रास्ते से हटाने की पूरी साजिश रची थी। इस आपराधिक साजिश में अमित के भाई शिवम को भी शामिल किया गया था।
विज्ञापन


रिंकू के पिता राजेश कुमार ने पुलिस को मामले की पूरी जानकारी दी है। तीन महीने पहले रिंकू गांव के ही शिवम के साथ कुछ दूर स्थित सरकड़ा बिश्नोई गांव में रामलीला देखने गया था। वहां रिंकू और शिवम ने पहले शराब पी थी और उसके बाद रामलीला देखने निकल पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साजिश के तहत आरोपी अमित और आंचल रास्ते में रिंकू के आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही शिवम के साथ रिंकू वहां पहुंचा तो तीनों आरोपियों ने मिलकर उस पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने धारदार हथियार से वार कर रिंकू की निर्मम हत्या कर दी थी। हत्या की इस घटना को अंजाम देने के बाद शव को पास के ही जंगल में एक गन्ने के खेत में फेंक दिया था।


थाना प्रभारी निरीक्षक शोकेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आंचल ने अपने प्रेमी अमित और उसके भाई शिवम के साथ मिलकर पति रिंकू की हत्या की थी। इस सनसनीखेज घटना में शामिल अमित और शिवम को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब तक पुलिस पकड़ से दूर रही आरोपी पत्नी आंचल को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed