फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Wife and Sister-in-Law Conspiring with Their Lovers Electrocute and Poison Firm Employee to Death In Moradabad

UP: करंट लगाया और जहर देकर किया कत्ल, पत्नी और साली ने अपने प्रेमियों संग पति को क्रूरता से मार डाला

Sun, 24 May 2026 11:35 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 24 May 2026 11:35 AM IST
सार

मुरादाबाद में फर्मकर्मी पवन कुमार ठाकुर ने आत्महत्या नहीं की, उसकी हत्या की गई थी। पति और साली ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर पवन को करंट लगाया और जहर देकर मार डाला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए खुलासे के बाद आरोपी की साजिश का पर्दाफाश हुआ।

विज्ञापन
Wife and Sister-in-Law Conspiring with Their Lovers Electrocute and Poison Firm Employee to Death In Moradabad
moradabad murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के कुंदनपुर में शनिवार की रात फर्मकर्मी पवन कुमार ठाकुर (30) को उसकी पत्नी आंचल और साली शिखा ने घर में ही बंधक बना लिया। इसके बाद दोनों बहनों ने अपने अपने प्रेमी बुला लिए और पवन को बिजली का करंट लगाया औैर बाद में जबरन जहर खिलाकर मौत के घाट उतार दिया। 

विज्ञापन


इतना ही नहीं हत्यारोपियों ने पवन द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात कहकर परिजन बुला लिए। शनिवार की शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट लगाने की पुष्टि हुई तो हत्याकांड का खुलासा हुआ। पुलिस ने दोनों बहनों और उसके प्रेमियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन



 

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मैनाठेर के बगी गोधनपुर निवासी पवन कुमार ठाकुर मझोला थाना क्षेत्र में कुंदनपुर में कृषि विभाग कार्यालय के पास रहता था। पवन फर्म में काम करता था। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी छह साल पहले संभल जिले के हजरतनगर गढ़ी के बटौवा गांव निवासी आंचल के साथ हुई थी।

विज्ञापन

दंपती की दो वर्षीय बेटी दिव्यांशी है। पवन पत्नी आंचल और बेटी दिव्यांशी के साथ रहता था। शनिवार की सुबह आंचल ने पवन की बहन अनीता और बबीता को कॉल की और बताया कि पवन ने कुछ खा लिया है। वह बोल नहीं रहे हैं।

विज्ञापन

डॉक्टरों ने पवन को घोषित किया मृत
इसकी जानकारी मिलने पर दोनों बहनें ओर अन्य परिजन भी आ गए। इसकी जानकारी मिलने पर चौधरी चरण सिंह चौक के पास रहने वाले पवन के भाई एवं बिजली विभाग में लाइनमैन देवेंद्र कुमार भी आ गए। वह पवन को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने पवन को मृत घोषित कर दिया।

पवन की बहनों और पुलिस ने आंचल से जानकारी की तो वह जवाब देने से बचती नजर आती रही । इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शनिवार की शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पवन की मौत जहर के सेवन से आई लेकिन उसके शरीर पर जगह जगह बिजली का करंट लगाए जाने की पुष्टि हुई।

पति के तहेरे भाई के बेटे से अफेयर 
इसके बाद पुलिस ने आंचल को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की तो उसने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। उसने पुलिस को बताया कि करीब दो साल से उसका पवन के तहेरे भाई के बेटे अंकित से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

दोनों बहनों ने अपने प्रेमियों संग बनाई हत्या की योजना
करीब छह माह पहले पवन को इसकी जानकारी हो गई थी। पवन ने दोनों के साथ मारपीट भी की थी लेकिन आंचल और अंकित ने मिलना जुलना बंद नहीं किया। शुक्रवार को आंचल ने प्रेमी अंकित, अपनी बहन शिखा और उसके प्रेमी जयंतीपुर निवासी अजय दिवाकर के साथ मिलकर पवन की हत्या की योजना बना ली थी।

शुक्रवार की शाम पवन फर्म से वापस आया तो पत्नी ने उसके साथ विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद आंचल ने अपनी बहन की मदद से पवन को बंधक बना लिया। फिर दोनों बहनों ने अपने अपने प्रेमी घर बुला लिए थे। इसके बाद उसे करंट लगाया गया और जबरन जहर खिलाकर मार दिया। 

चारों ने आत्महत्या की कहानी रची थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इनका भेद खुल गया। एसपी सिटी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चारों को हिरासत में ले लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ा
पुलिस को शक तो पहले ही हो गया था लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही थी। शनिवार की शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने पहले आंचल, उसकी बहन और अंकित और अजय को हिरासत में ले लिया।

मायके में रची की हत्या साजिश
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आंचल करीब 15 दिन पहले अपने मायके गई थी। वहीं आंचल ने अपनी बहन के साथ मिलकर पवन की हत्या की साजिश रची थी। इसके बाद दोनों ने अपने अपने प्रेमी को इस हत्याकांड में शामिल करने के लिए मना लिया था।

बृहस्पतिवार की शाम ही आंचल अपनी बहन शिखा के साथ कुंदनपुर आई थी। उस समय पवन ठाकुर अपनी बहन अनीता के घर था। आंचल ने कॉल कर बताया था कि वह आ गई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed