{"_id":"696fe92140275d140e0fcbf8","slug":"while-returning-from-a-family-gathering-the-wife-disappeared-after-giving-her-husband-the-slip-moradabad-news-c-307-1-smbd1005-105927-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रिश्तेदारी से लौटते समय पति को चकमा देकर पत्नी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रिश्तेदारी से लौटते समय पति को चकमा देकर पत्नी लापता
विज्ञापन
मैनाठेर। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक की पत्नी लापता होने का मामला सामने आया है। मामले में युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
रविवार को एक युवक अपनी पत्नी संग संभल में रिश्तेदारी में गया था। अगले दिन सोमवार को गांव वापस लौटते समय पत्नी ने महमूदपुर माफी पहुंचने पर ब्यूटी पार्लर में कुछ काम होने की बात कही और वहीं रुकने को कहा। साथ ही युवक को उसकी मौसी के घर चले जाने की सलाह दी। पत्नी की बातों पर भरोसा कर युवक मौसी के घर चला गया। करीब एक घंटे बाद जब युवक वापस ब्यूटी पार्लर पहुंचा तो पत्नी वहां मौजूद नहीं थी। आसपास तलाश करने पर पत्नी का पता नहीं लग सका। बताया गया मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया तो वह भी बंद मिला। मंगलवार सुबह युवक अपने परिजनों के साथ पत्नी के लापता होने की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले हुई थी और पत्नी के इस तरह अचानक लापता होने से वह मानसिक रूप से बेहद परेशान है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
फोटो 13 भेजा गया है,