फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Whether it is UP or the country, it should be run according to law and order: MP Burke

यूपी हो या देश कानून व्यवस्था से चलना चाहिए : सांसद बर्क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Whether it is UP or the country, it should be run according to law and order: MP Burke
संभल। फतेहपुर हिंसा को लेकर शुक्रवार को प्रेसवार्ता में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि जो हिंसा हुई है उसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। जिस प्रकार से कानून को हाथ में लेने का काम किया गया। मैं यही कहूंगा कि उन लोगों के खिलाफ अभी तक कोई खास कार्रवाई देखने के लिए नहीं मिली है, जो उसमें वहां के जिलाध्यक्ष खास तौर से संलिप्त हैं। ताज्जुब की बात है अभी तक रिपोर्ट में तक नहीं है उनका। कहा कि एक वक्त था जब संभल के अंदर घटना घटी थी तो जब मैं हजारों किलोमीटर दूर था तो मेरा तो नाम उसके अंदर आ गया लेकिन जो व्यक्ति वहां पर अधिकारियों को फोन पर हड़काते हुए नजर आ रहा है, तो यह चीज गलत है कि क्यों कोई आदमी कानून को अपने हाथ में ले सकता है।
विज्ञापन

सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि हमारा मकसद यह है कि प्रदेश यूपी हो या देश हो कानून व्यवस्था से चलना चाहिए और हम इसमें विश्वास भी रखते हैं। हम नहीं चाहते हैं कि कानून का कोई उल्लंघन हो। अगर कोई गलती होती है कि उसके लिए न्यायालय बैठा है लेकिन बगैर किसी पक्षपात के कार्रवाई होनी चाहिए। जिस तरह से कुछ लोग रिपोर्ट में नहीं आए हैं यह सवालिया निशान है कि क्यों वो लोग कैमरे पर होते हुए जहां सारे इलेक्ट्रानिक मीडिया और अन्य मीडिया में भी आया है कि किस तरह से उन लोगों की संलिप्तता शामिल है लेकिन अभी तक रिपोर्ट में उनके नाम शामिल नहीं है। मैं चाहता हूं कि जिन लोगों ने धर्म के नाम पर आपस में लड़ाने का काम किया और मकबरे पर जिस तरह से घुसपैठ उन लोगों ने की है, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed