फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   When the officers did not come to take the memorandum, BKU Chaduni blocked the

Moradabad News: ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे अधिकारी तो भाकियू चढ़ूनी ने लगाया जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
When the officers did not come to take the memorandum, BKU Chaduni blocked the
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी की पंचायत में दो बजे तक कोई अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा तो उनका गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने गजरौला मार्ग पर जाम लगा दिया हालांकि, पांच मिनट बाद ही एसडीएम वहां पहुंचे और उनका ज्ञापन लेते हुए जाम खुलवा दिया। इस दौरान किसानों ने विभिन्न मांगें उठाईं।
विज्ञापन

ब्लॉक परिसर में हुई पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति 14 घंटे से भी कम की जा रही है। गर्मियों के सीजन में आपूर्ति और कम हो जाएगी। पंचायत में बिजली की व्यवस्था अभी से किए जाने की मांग की गई। वक्ताओं ने सरकार से चिकित्सा व शिक्षा निशुल्क किए जाने की मांग की। उनका कहना था कि विकसित देशों में चिकित्सा व शिक्षा दोनों ही निशुल्क हैं लेकिन हमारे देश में निजी अस्पताल व निजी स्कूल मध्यम वर्ग के लोगों की सारी कमाई हजम कर रहे हैं। पंचायत में प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले किसानों को निशुल्क सिंचाई बिजली देने की घोषणा पर अमल करने की मांग की गई। इस दौरान दो बजे तक किसी अधिकारी के नहीं आने पर कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जाम लगा दिया। पांच मिनट बाद ही सूचना मिलने पर पहुंची एसडीएम ने जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम चंद्रकांता को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। इस अवसर पर एनके चौधरी, प्रदीप चौधरी, रवि चौधरी, अक्षय चौधरी, अली आशु, लाखन सैनी, संजीव चौधरी, साहिल मेवाती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed