{"_id":"660c715daafe8a496e083f84","slug":"when-the-banks-opened-after-the-holidays-moradabad-news-c-354-1-mo11002-102028-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: छुट्टी के बाद खुले बैंक तो उमड़ी खाताधारकों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: छुट्टी के बाद खुले बैंक तो उमड़ी खाताधारकों की भीड़
विज्ञापन
मुरादाबाद। 31 मार्च व एक अप्रैल को दो दिन के सार्वजनिक कार्यों के अवकाश के बाद मंगलवार को बैंक खुले तो खाताधारकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे बैंकों में दोपहर दो बजे तक खूब चहल पहल रही। वहीं पासबुक प्रिंटिंग मशीन पर भी लोगों का जमावड़ा रहा। बैंक कर्मचारियों ने भी लोगों की संख्या देखकर अपने काम की रफ्तार बढ़ा दी।
मंगलवार को शहर के बैंक ऑफ बड़ौदा, भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक में सुबह दस बजे से ग्राहक पहुंचने लगे थे। लोगों ने कहा कि क्लोजिंग व ओपनिंग से पहले गुड फ्राइडे का अवकाश था। इस कारण उनके जरूरी काम नहीं हो सके थे। मंगलवार को लोग बैंकों में रुपये जमा करने, केवाईसी कराने, चेक लगाने, नया खाता खुलवाने के लिए पहुंचे। जिन बैंकों में आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं, वहां भी लोगों की कतार लगी रही।
- रविवार और सोमवार को बैंक खुले थे लेकिन सार्वजनिक कार्य नहीं हुए। इसलिए मंगलवार को लोगों की ज्यादा भीड़ रही। सभी बैंकों से समन्वय कर बताया गया है कि ग्राहकों को समस्या न हो इसके लिए काम में तेजी लाई जाए। - विशाल दीक्षित, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक