फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   When he did not get two lakhs, he was beaten and given triple talaq

Moradabad News: दो लाख नहीं मिला तो किया मारपीट, दिया तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
When he did not get two lakhs, he was beaten and given triple talaq
मुरादाबाद। गलशहीद पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति सहित ससुराल के चार सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि पति उससे दो लाख रुपये की मांग करता था। इनकार करने पर ससुराल के लोगों ने उसे मारा पीटा और पति ने तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

असालतपुरा बड़ी मस्जिद गुलशन नगर निवासी पीड़ित मारिया अंजुम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी दो मई 2002 को मो. शाहिद निवासी बड़ा हाता असालतपुर के साथ हुई थी। शादी के दशक तक सब कुछ ठीक रहा। दोनों से दो बेटी और एक बेटा हैं। इधर बीच पति उससे दो लाख रुपये की मांग करने लगा। उसका साथ ससुराल के लोग देते हैं। इनकार करने पर पति ने उसके साथ मारपीट की। उसका समर्थन ससुराल के लोगों ने किया।
विज्ञापन

पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पता चला कि पति ने ठाकुरद्वारा में दूसरी शादी कर ली है। इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति शाहिद हुसैन, जेठ शकील और वदूद, ननद बेबी उर्फ शहनाज और नुजहत के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed