{"_id":"65b1e47fb3d66237c90293eb","slug":"weather-update-winter-continues-last-week-of-january-this-time-it-is-coldest-in-21-years-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: जनवरी के अंतिम सप्ताह में सर्दी का सितम चरम पर, 21 साल में सबसे ज्यादा ठंड इस बार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: जनवरी के अंतिम सप्ताह में सर्दी का सितम चरम पर, 21 साल में सबसे ज्यादा ठंड इस बार
Thu, 25 Jan 2024 10:36 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 25 Jan 2024 10:36 AM IST
सार
मुरादाबाद मंडल में कड़ाके की ठंड लगातार जारी है। घना कोहरा छाए रहने के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसका असर रेल और यातायात पर भी पड़ा है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
Moradabad Weather Update
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जनवरी का अंतिम सप्ताह शुरू हो गया है लेकिन सर्दी का सितम कम नहीं हो पा रहा है। स्थिति यह है कि दिन का तापमान गत वर्षों से लगभग हर दिन कम ही दर्ज किया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि अब तक औसत के आधार पर इस बार पिछले 21 वर्षों में सबसे ज्यादा ठंड हो रही है।
विज्ञापन
यह तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस है। कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन बेपटरी हो रहा है। लोगाें के दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। बुधवार की सुबह कोहरा ज्यादा नहीं था, लेकिन शीतलहर की वजह से हालत खराब रहे। दोपहर 11 बजे के आसपास धूप निकलने से थोड़ी राहत महसूस हुई।
विज्ञापन
हालांकि शाम होते-होते फिर से गलन परेशान करने लगी। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि बृहस्पतिवार को भी कोहरा छा सकता है। इसकी वजह से गलन और ठिठुरन बनी रह सकती है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय वातावरण में नमी 97 फीसदी रही और शाम को 84 फीसदी दर्ज की गई।
इस बार का अधिकतम तापमान औसत 14.7 डिग्री सेल्सियस है, जबकि इससे पहले सबसे कम 14.5 डिग्री सेल्सियस औसत तापमान वर्ष 2003 में दर्ज किया गया था। इस बार का न्यूनतम तापमान औसत 7.2 डिग्री सेल्सियस है। वर्ष 2019 में इससे कम 6.9 डिग्री सेल्सियस औसत तापमान रहा था। अभी तक बारिश शून्य है।