फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Weather Update: Moradabad division under fog, mercury dropped by four degrees, rail and traffic affected

Weather Update: कोहरे के आगोश में मुरादाबाद मंडल, चार डिग्री गिरा पारा, रेल और यातायात पर पड़ा असर

Mon, 08 Jan 2024 10:11 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 08 Jan 2024 10:11 AM IST
सार

मुरादाबाद मंडल में घना कोहरा छाया हुआ है। कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। कोहरे का असर रेल और यातायात पर पड़ रहा है। चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर वाहन चलाना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
Weather Update: Moradabad division under fog, mercury dropped by four degrees, rail and traffic affected
मुरादाबाद मंडल में छाया रहा कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद मंडल के लोग ठंड से बेहाल हैं। सोमवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। इसका असर जनजीवन के साथ रेलवे व यातायात पर पड़ा है। चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर वाहन चलाना पड़ रहा है। इससे पहले रविवार को गलन और ठिठुरन से लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

विज्ञापन


रविवार सुबह हल्का कोहरा था। ऐसे में शहरवासियों को उम्मीद थी कि चटख धूप खिलेगी और ठंड से राहत मिलेगी। दोपहर तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। दोपहर करीब डेढ़ बजे सूरज दिखाई दिया, लेकिन शीतलहर चलने की वजह से धूप तेज नहीं हो सकी। इसकी वजह से सूरज की किरणें भी ठंड से राहत नहीं दिला सकीं।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वातावरण में नमी अधिक होने की वजह से पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह वातावरण में नमी 95 फीसदी थी और शाम को 90 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवा की गति पश्चिम से पूरब दिशा में दस किलोमीटर प्रति घंटे रही। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि रात में ओस गिरने की वजह से ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को घना कोहरा होने का अनुमान है।

घंटों लेट चल रहीं ट्रेनें

रेल मंडल में कोहरा कम होने पर भी ट्रेनों के समय पालन में सुधार नहीं है। कम दूरी की ट्रेनों के लिए भी यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जाने वाली (12558) सप्तक्रांति एक्सप्रेस मुरादाबाद स्टेशन पर 4 घंटे 15 मिनट देरी से पहुंची।

इसके कारण यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। ठंड के मौसम में स्टेशन पर लंबे इंतजार से बच्चों की सेहत खराब हो रही है। डीआरएम के एक्स (पहले ट्विटर) एकाउंट पर यात्रियों की शिकायतों की भरमार है लेकिन सुधार नहीं। लखनऊ से मेरठ के लिए चलने वाली (22453) राज्य रानी एक्सप्रेस रविवार को 45 मिनट देरी से मुरादाबाद पहुंची।



दिल्ली से रामनगर के लिए चलने वाली (15035) उत्तरांचल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस एक घंटा 46 मिनट, भुज से बरेली के लिए चलने वाली (14322) आला हजरत एक्सप्रेस चार घंटे, नई दिल्ली से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलने वाली (12524) सुपरफास्ट एक्सप्रेस, (15012) चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस एक घंटा देरी से पहुंची। रेलवे प्रशासन का कहना है कि उत्तर रेलवे में कई स्टेशनों पर कोहरा है, इसके कारण ट्रेनें लेट हो रही हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed