फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Weather Update: Heavy rain in Moradabad division amid severe cold, weather department issued alert

Weather Update: कड़ाके की ठंड के बीच मुरादाबाद मंडल में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Thu, 01 Feb 2024 10:43 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 01 Feb 2024 10:43 AM IST
सार

मुरादाबाद मंडल में झमाझम बारिश हो रही है। इससे कड़ाके की ठंड में और इजाफा हो गया। तेज बारिश के कारण हाईवे पर वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो-तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। 

विज्ञापन
Weather Update: Heavy rain in Moradabad division amid severe cold, weather department issued alert
मुरादाबाद में बारिश के बीच गुजरते वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में कड़ाके की ठंड की बीच झमाझम बारिश हुई। इससे शीतलहर में और इजाफा हो गया है। बारिश से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए मुश्किलों का सामान करना पड़ा। रेलवे और बस स्टेंड में लोग बारिश से बचते नजर आए।

विज्ञापन


कड़ाके की ठंड से राहत के लिए लंबे समय से बारिश का इंतजार हो रहा था। बुधवार दोपहर से मौसम में बदलाव हुआ और रात में बारिश हुई। मौसम विभाग ने आगामी चौबीस घंटे तक बारिश के संभावना जताई है। बृहस्पतिवार सुबह से ही मंडल में बारिश हो रही है।
विज्ञापन


इससे शीतलहर बढ़ गई है।  बुधवार सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। हालांकि समय बढ़ने के साथ कोहरा छंट गया और धूप निकल आई। दोपहर से मौसम में बदलाव शुरू हुआ और बादल छा गए। इससे एक बार फिर ठिठुरन बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम करीब पांच बजे बूंदाबांदी शुरू हुई और रात आठ बजे बारिश होने लगी। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों का कहना है कि बुधवार को हवा का रुख भी बदल गया। अभी तक पश्चिम दिशा से हवा चल रही थी।


बुधवार को दक्षिण से उत्तर दिशा में पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा ली। बुधवार को अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में तापमान में मामूली बदलाव हुआ।

सुबह वातावरण में नमी 92 फीसदी थी, जो शाम को 77 फीसदी दर्ज की गई। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से बारिश हुई है।

ठंड को कम करने के लिए यह बारिश होना बहुत आवश्यक है। तीन और चार फरवरी को भी बारिश की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed