फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Weather Update: Cold weather in Moradabad, schools up to 8th closed till 20

Weather Update: मुरादाबाद में सर्दी का सितम, पिछले 14 वर्षों में सबसे ज्यादा ठंड, आठवीं तक के स्कूल 20 तक बंद

Mon, 15 Jan 2024 10:11 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 15 Jan 2024 10:11 AM IST
सार

मुरादाबाद मंडल में शीतलहर के साथ कोहरे का प्रकोप जारी है। इससे लोगों को दोहरी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के चलते हाईवे पर वाहनों की रफ्तार कम हो गई है। ठंड के देखते हुए प्रशासन ने आठवीं तक के स्कूलों में छुट्टी बढ़ा दी है। 

विज्ञापन
Weather Update: Cold weather in Moradabad, schools up to 8th closed till 20
कोहरे के बीच खरीदारी कर लौटते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनवरी का आधा माह बीतने को है, लेकिन सर्दी का सितम बढ़ता ही जा रहा है। स्थिति यह है कि दिन का तापमान गत वर्षों से लगभग हर दिन कम ही दर्ज किया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि पहले 14 दिन के औसत के आधार पर इस बार पिछले 14 वर्षों में सबसे ज्यादा ठंड हो रही है।

विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा छाया हुआ है। इससे वाहन चालकों के साथ जनजीवन प्रभावित हो गया है। शनिवार रात जबरदस्त कोहरा था। दृश्यता शून्य थी। रविवार सुबह जब लोग घरों से निकले तो फिर उनका सामना कोहरे से हुआ। अवकाश होने की वजह से ज्यादातर लोग दोपहर तक बिस्तरों में दुबके रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन बेपटरी हो रहा है। लोगाें के दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। दोपहर दो बजे के आसपास धूप निकलने के बावजूद उसमें कोई तपिश नहीं थी। इसके कारण पार्कों में भी ज्यादा रौनक नजर नहीं आई। शाम होते-होते शहर को फिर कोहरे की चादर ने ढक लिया।

विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि सोमवार को घना कोहरा रहेगा। इसकी वजह से गलन और ठिठुरन बनी रह सकती है। पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। इसके अलावा राजस्थान से भी ठंडी हवा आ रही है। यह वातावरण में सर्दी को बढ़ा रही है। इसी से दिन के तापमान में भी गिरावट आई है।

मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय वातावरण में नमी 97 फीसदी रही और शाम को 84 फीसदी दर्ज की गई। हवा की गति पश्चिम से पूरब दिशा में पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा रही।

पिछले वर्षों में 14 जनवरी का अधिकतम तापमान
वर्ष             अधिकतम तापमान
2011          15.8
2012         18.8
2013         23.5
2014         17.5
2015          21
2016          22
2017         17.5
2018         19.8
2019         23
2020        16.7
2021         19
2022         17.6
2023         23
2024        15.5

कड़ाके की ठंड से बचने के लिए इन चीजों को खाने में करें शामिल

विश्व आयुर्वेद परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. संजीव सक्सेना का कहना है कि इन दिनों खानपान में उन चीजों को शामिल कर सकते हैं, जो ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखती हैं। मक्का की रोटी और साग का सेवन करना चाहिए। गोंद, पंजीरी, मैथी लड्डू, बेसन के लड्डू भी खा सकते हैं।
तिल :- इसमें फाइबर, विटामिन-ई, कैल्शियम, प्रोटीन आदि पाए जाते हैं। नियमित सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होती है।
खजूर :- इसकी तासीर गर्म होती है और शरीर अंदर से गर्म रहता है। इसमें भी विटामिन ए, बी, कैल्शियम, पोटेशियम आदि होते हैं।
अंडे :- नाश्ते में उबले हुए अंडे का सेवन किया जा सकता है। इसमें प्रोटीन व अन्य पोषक तत्व होते हैं।
गुड़ :- गुड़ खाने से सर्दी-जुकाम की समस्या से बच सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट गुण होने के नाते पाचन शक्ति मजबूत होती है।
अदरक :- सर्दियों में अदरक और गुड़ की चाय पी सकते हैं। अदरक शरीर को गर्म रखता है।
सूप :- सूप में कई प्रकार की सब्जियों को मिला सकते हैं। इससे अंदरूनी गर्मी मिलने के साथ पोषक तत्व भी मिलते हैं।
गर्म दूध :- सर्दी से बचने के लिए हल्दी मिलाकर गर्म दूध पी सकते हैं। दूध का सेवन हड्डियों व शरीर के लिए फायदेमंद है।
लहसुन :- सर्दी में सब्जी के साथ लहसुन को शामिल करना फायदेमंद होता है। इसकी तासीर गर्म है और लीवर को तंदुरुस्त रखता है।
सूखे मेवा :- बादाम, काजू, किशमिश, अखरोट, पिस्ता और छुहारे खा सकते हैं।

20 तक बंद रहेंगे कक्षा आठ तक के स्कूल

जिलाधिकारी के आदेश पर यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई एवं माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद से संचालित जनपद की समस्त शिक्षण संस्थानों में कक्षा एक से कक्षा 8 तक की कक्षाओं का शिक्षण कार्य 20 जनवरी तक स्थगित रहेगा।

डीआईओएस डॉ. अरुण कुमार दुबे का कहना है कि बढ़ते ठंड एवं शीतलहर के प्रकोप की वजह से यह निर्णय लिया गया है। इससे ऊपर की समस्त कक्षाएं यथावत संचालित होंगी। निर्धारित तारीखों में प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में पूर्व निर्धारित समय के अनुसार उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed