फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Weather: Tracks submerged Moradabad due to rain, 36 trains stood on way for four hours

Weather: बारिश से मुरादाबाद में पटरियां डूबीं, 36 ट्रेनें चार घंटे रास्ते में खड़ी रहीं, सिग्नल हो गए थे फेल

Thu, 25 Jul 2024 10:40 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 25 Jul 2024 10:40 AM IST
सार

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के यार्ड में पानी भर जाने से ट्रेनों का संचालन बंद हो गया। पटरियां जलमग्न होने से ट्रैक प्वाइंट और सिग्नल ने काम करना बंद कर दिया था। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। 

विज्ञापन
Weather: Tracks submerged Moradabad due to rain, 36 trains stood on way for four hours
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के यार्ड पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में तेज बारिश से रेलवे यार्ड में पानी भर जाने से ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। पटरियां जलमग्न होने से ट्रैक प्वाइंट व सिग्नल ने काम करना बंद कर दिया। इससे 36 ट्रेनें चार घंटे तक रास्ते में खड़ी रहीं। चार पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त करना पड़ा।

विज्ञापन


अनुमान है कि इन स्थितियों के बीच करीब 30 हजार यात्री परेशान हुए। तीन घंटे लगातार तेज बारिश से हालात इतने खराब हुए कि मंगलवार भोर में तीन बजे से सुबह 8:30 बजे तक मुरादाबाद स्टेशन पर कोई ट्रेन नहीं आ सकी।
विज्ञापन


मुरादाबाद रेल मंडल की वीआईपी ट्रेनों में शामिल दिल्ली-लखनऊ मेल को भी रामपुर के पास रोकना पड़ा। इस ट्रेन में सवार सपा विधायक अतुल प्रधान ने एक्स पर शिकायत पोस्ट की। देर रात से सुबह के बीच मुरादाबाद आने वाली अन्य ट्रेनें भी नजदीकी स्टेशनों पर रोक दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थितियां सामान्य करने के लिए रेलवे की टीम ने कई जगह पंप लगाए। पंपों की मदद से ट्रैक पर भरा पानी पंप इधर-उधर डाला गया। साथ ही सिग्नल और ट्रैक प्वाइंट व्यवस्था दुरुस्त की गई।

इसके बाद सुबह 8:45 बजे रामपुर के नजदीक रुकीं लखनऊ मेल और सत्याग्रह एक्सप्रेस मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। धीरे-धीरे रेल संचालन सामान्य हुआ।

तीन घंटे में तय की 27 किमी की दूरी

बारिश से मुरादाबाद रेलवे यार्ड का हाल खराब होने के कारण कुछ ट्रेनों ने रामपुर-मुरादाबाद के बीच करीब 27 किमी की दूरी लगभग तीन घंटे में तय की। महामना एक्सप्रेस सुबह 4:30 बजे रामपुर पहुंच गई थी। इसे मुरादाबाद तक पहुंचने में चार घंटे से ज्यादा लगे।

करीब नौ बजे पहुंची। सुबह 7:30 बजे मुरादाबाद आने वाली डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस बुधवार को दिन में 12 बजे मुरादाबाद पहुंची। इसी तरह गुवाहाटी-श्री माता वैष्णो देवी स्पेशल एक्सप्रेस, गरीब नवाज एक्सप्रेस, नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों की घंटों देरी से यात्री जूझते रहे।

लेट होने वाली ट्रेनों में शामिल इंटरसिटी, आला हजरत, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के यात्री भी काफी परेशान हुए।

ये चार ट्रेनें निरस्त हुईं

  • मुरादाबाद-बरेली पैसेंजर (दोनों दिशा)
  • मुरादाबाद-संभल-मुरादाबाद पैसेंजर
  • मुरादाबाद-गाजियाबाद-मुरादाबाद (मेमू)
  • ऋषिकेश-चंदौसी पैसेंजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed