फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Weather: Severe heat Moradabad, night temperature reached 33 degrees, no chance of rain moment

Weather: मुरादाबाद में प्रचंड गर्मी का वार... रात का तापमान पहुंचा 33 डिग्री, फिलहाल बारिश के आसार नहीं

Tue, 18 Jun 2024 11:15 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 18 Jun 2024 11:15 AM IST
सार

मुरादाबाद में गर्मी का कहर जारी है। सुबह से ही लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। 

विज्ञापन
Weather: Severe heat Moradabad, night temperature reached 33 degrees, no chance of rain moment
भीषण गर्मी के चलते मुरादाबाद के सड़कों पर छाई वीरानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जून माह की रातों में रिकॉर्ड गर्मी पड़ रही है। 17 जून की रात सीजन की सबसे गर्म रात रही। तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि बारिश न होने और पश्चिम दिशा से चल रही गर्म हवाओं की वजह से वातावरण में नमी सूख रही है। इसलिए गर्मी में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। जून माह में अब तक 51.1 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अभी सिर्फ 1.1 मिलीमीटर बारिश ही हो सकी है।

विज्ञापन

मौसम विभाग द्वारा बार-बार बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है। लेकिन चार जून को हल्की बूंदाबांदी ही हो सकी थी। इसके अलावा 23 मई से लगातार पश्चिम दिशा से गर्म हवाएं चल रही हैं। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों की वजह से लोगों का सुकून छिन गया है। दिन में सुबह दस बजे के बाद घर से बाहर निकलते ही लू के थपेड़े लगते हैं। यह स्थिति देर रात 12 बजे तक बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश न होने और पछुआ हवाओं के कारण वातावरण में नमी कम हो गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में सुबह नमी 39 फीसदी थी, जो शाम को घटकर सिर्फ 17 फीसदी दर्ज की गई।

विज्ञापन

हवा की गति पश्चिम दिशा से दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में .7 डिग्री और अधिकतम तापमान में .6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।

25 मई से अब तक 12 दिन 290 से अधिक रहा न्यूनतम तापमान
अधिकतम ही नहीं, बल्कि न्यूनतम तापमान भी 25 मई से सामान्य से अधिक बना हुआ है। अब तक 12 दिन ऐसे रहे हैं, जब न्यूनतम तापमान 29 डिग्री से अधिक रहा है। इनमें 25   मई को 29.5 डिग्री, 27 मई को 29.8 डिग्री, 28 मई को 30 डिग्री, 29 मई को 29 डिग्री,  30 मई को 32.2 डिग्री, 31 मई को 29 डिग्री, नौ जून को 29.7 डिग्री, 12 जून को 29.5 डिग्री, 13 जून को 30.3, 14 जून को 31 डिग्री, 15 जून को 31.8, 16 जून को 32.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

भीषण गर्मी होने की वजह भी वार्म नाइट है। पिछले सालों में छह से सात वार्म नाइट होती थीं, लेकिन इस बार यह तीन गुना हो गई हैं। 17 फीसदी नमी का मतलब है कि वातावरण एकदम सूखा है। जमीन से लेकर आसमान तक सब सूख गया है। मौसम विभाग का इस बार 15 दिन लू चलने का अनुमान था। अब तो पूरा महीना ही लू में होने का है। 18 जून को भी वार्म नाइट हो सकती है। - डॉ. आरके सिंह, मौसम वैज्ञानिक, पंतनगर विश्वविद्यालय

इन बातों का रखें ख्याल 

  • जंक फूड न खाएं
  • ज्यादा मीठा व ज्यादा नमक वाला भोजन न लें
  • डिब्बा बंद खाद्य पदार्थों से परहेज करें 
  • घर का बना ताजा खाना खाएं
  • फ्रिज में रखा बासी खाना भी परेशानी दे सकता है 
  • दही, छाछ, सलाद का प्रयोग खूब करें 
  • दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक बाहर न निकलें 
  • ओआरएस मिले पानी की बोतल साथ रखें 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed