फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Weather set to change again; cold weather could arrive 15 days early.

Moradabad News: एक बार फिर बदलेगा मौसम, 15 दिन पहले दस्तक दे सकती है ठंड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Weather set to change again; cold weather could arrive 15 days early.
मुरादाबाद। मानसून के झमाझम बरसने के बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अगले सप्ताह बादल छाने और बूंदाबांदी की संभावना है। इसके साथ ही मानसून की विदाई और हवाओं के सक्रिय होने से इस बार सामान्य से 15 दिन पहले ठंड की शुरुआत हो सकती है।
विज्ञापन

इस बार अल नीनो का प्रभाव होने की वजह से बारिश सामान्य से कम होने का अनुमान व्यक्त किया गया था। क्योंकि आमतौर पर अल नीनो प्रशांत महासागर में सक्रिय होकर मानूसनी हवाओं को कमजोर करता है और कम बारिश या सूखे की स्थिति पैदा करता है। लेकिन सितंबर के अंत में भारी मानसूनी गतिविधियों और मौसमी सिस्टम (जैसे बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र) ने उत्तर भारत की तरफ नमी वाली हवाओं को खींचा जिससे मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बारिश हुई। 15 सितंबर तक बारिश का स्तर 960 मिलीमीटर था, लेकिन तीन दिन की लगातार बारिश से अब तक मानसून सीजन की कुल बारिश का स्तर 1114 मिलीमीटर हो गया। इसके कारण वातावरण में नमी भरपूर है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आमतौर पर नवंबर के पहले सप्ताह में ठंड बढ़ती है, लेकिन यदि सात अक्तूबर को बारिश होती है तो 15 से 20 अक्तूबर के बीच में ठंड बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन



छह दिन में दस डिग्री बढ़ा पारा
सितंबर के अंत में भारी बारिश होने से अधिकतम तापमान भी 56 वर्षों में रिकॉर्ड निचले स्तर 22.4 और 22.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। इसके बाद 28 सितंबर को 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले छह दिनों में अधिकतम तापमान में दस डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। तीन अक्तूबर शनिवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डाटा संग्रह केंद्र के प्रभारी निसार अहमद का कहना है कि न्यूनतम और अधिकतम दोनों ही तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक हो गए हैं। लगातार तापमान बढ़ने के कारण सात अक्तूबर को बादल छाने और बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन...
प्रदेश के 37 जनपदों में जहां औसत से अधिक बारिश हुई है, उनमें मुरादाबाद शामिल है। तीन अक्तूबर को दक्षिण-पश्चिमी मानसून पूरी तरह से वापस चला गया है। अगले कुछ दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होगी।
अतुल कुमार सिंह, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed