फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   weather problem in last two days not relief next three days

बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, मौसम करेगा परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
weather problem in last two days not  relief next three days
मुरादाबाद। तीन दिन धूप खिलने के बाद मंगलवार दोपहर से मौसम फिर बिगड़ गया। बुधवार को दिन भर बारिश ने परेशान किया। शाम को तेज बारिश से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर जलभराव भी हो गया। अगले एक सप्ताह तक मौसम खराब रहेगा। लेकिन गुरुवार को बारिश से निजात मिल सकती है। अगले चार दिन कोहरा आफत बन सकता है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह में बादल छाए रहे। दोपहर में थोड़ी देर के लिए सूरज दिखाई दिया। लेकिन दोपहर बाद अचानक आसमान में बादल छा गए। इसके बाद धीमे-धीमे बारिश शुरू हो गई। दिन भर हल्की बारिश होती रही। शाम करीब छह बजे के बाद बारिश तेज हुई। देर रात तक बारिश चालू रही। मौसम विभाग के अनुसार शाम तक 1.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि गुरुवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना नहीं है। हल्के बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार से रविवार तक बारिश से निजात रहेगी। लेकिन घना कोहरा राहगीरों को दिक्कत दे सकता है। आगामी चार दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। सोमवार और मंगलवार को फिर बारिश का अनुमान है। फिलहाल अगले एक सप्ताह तक मौसम परेशान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed