फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   weather

पांच साल बाद मई में दो बार बरसे हैं मेघ, अभी तो बीस दिन शेष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
weather
मुरादाबाद। मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। दो-तीन दिन से चटख धूप निकलने के बाद रविवार दोपहर मौसम का मिजाज बदल गया। काली घटाओं से दिन में रात का अहसास हुआ। आंधी-तूफान के बाद झमाझम बारिश हुई। आंधी से जहां विभिन्न स्थानाें पर पेड़ टूट गए तो वहीं होर्डिंग आदि गिर गए। बारिश करीब 17.2 मिली मीटर दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों ने 13 मई तक बादल और बारिश की संभावना व्यक्त की है। पांच साल बाद ऐसा हुआ है जब मई माह में दो बार बारिश हुई है जबकि अभी तो इस माह के बीस दिन शेष हैं।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की हवाओं के अलावा बंगाल से आने वाली नमी की हवाओं के मिलने से बारिश के हालात बने हैं। इसका असर बुधवार तक रह सकता है। इस बीच कभी बादल तो कभी आंधी हो सकती है। कहीं-कहीं बारिश होने के भी आसार हैैं। इससे तापमान पर थोड़ा प्रभाव होगा। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी का प्रभाव भी होने लगेगा।
विज्ञापन

2016 के बाद हुआ है ऐसा
पिछले पांच साल में यह पहली बार है, जब मई में दो बार बारिश हुई है। 2016 से अब तक मई की शुरुआत में बारिश नहीं हुई है। मई माह में दस दिन बीत गए हैं, लेकिन बारिश के प्रभाव की वजह से गर्मी का मौसम सही तरीके से शुरू नहीं हो पा रहा है। दो-तीन दिन धूप खिलने से तापमान बढ़ता है। इसके बाद फिर बारिश आ जाने से तापमान में गिरावट आ जाती है। इसकी वजह से अभी तक एसी और कूलर को चलाने की बहुत ज्यादा आवश्यकता महसूस नहीं हो रही है। छह मई की रात को तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई थी। इसके बाद से आसमान साफ था। पिछले तीन दिन में तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। रविवार सुबह भी मौसम साफ था। सुबह से चटख धूप निकली थी। दोपहर से मौसम में बदलाव हुआ। दोपहर करीब 12 बजकर 40 मिनट से एकाएक आसमान में बादल छाने लगे। देखते ही देखते वातावरण में घना अंधेरा छा गया। काली घटाएं घिरने के साथ ही तेज हवाएं चलने लगीं। आंधी के बाद झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य से छह डिग्री कम रहा तापमान
तेज बारिश से पिछले तीन-चार दिन से गर्म हो रहे मौसम से राहत मिली। दिनभर मौसम ठंडा रहा। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान विभाग केंद्र के डाटा रीडर निसार अहमद अंसारी ने बताया कि बारिश की वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से करीब छह डिग्री सेल्सियस कम है। रविवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के कारण सुबह के समय वातावरण में नमी थी। सुबह की आर्द्रता 81 फीसदी थी जो शाम को 93 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed