{"_id":"5ea5e78e8ebc3e90955a691a","slug":"weather-city-news-mbd347334260","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन और आसमान में छाए रह सकते हैं बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन और आसमान में छाए रह सकते हैं बादल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। दो-तीन दिन से बन रहे आंधी के हालातों के बाद रविवार सुबह मौसम का मिजाज बदल गया। काली घटाओं से दिन में अंधेरा छा गया। झमाझम हुई बारिश 17.2 मिली मीटर दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों ने 29 अप्रैल तक बादल और बारिश की संभावना व्यक्त की है।
पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि अप्रैल माह का आखिरी पश्चिमी विक्षोभ था। इसके सक्रिय होने की वजह से बारिश हुई है। इसका असर बुधवार तक रह सकता है। इस बीच कभी बादल तो कभी आंधी हो सकती है। कहीं-कहीं बारिश के होने के भी आसार हैैं। इससे तापमान पर थोड़ा प्रभाव होगा। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी का प्रभाव भी होने लगेगा। वहीं रविवार सुबह मौसम साफ था। एकाएक आसमान में बादल छाने लगे। देखते ही देखते वातावरण में घना अंधेरा छा गया। काली घटाएं घिरने के साथ ही तेज हवाएं चलने लगीं। आंधी के बाद झमाझम बारिश हुई। तेज बारिश से पिछले कुछ दिनों से गर्म हो रहे मौसम से राहत मिली। दिनभर मौसम ठंडा रहा। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान विभाग केंद्र के डाटा रीडर निसार अहमद अंसारी ने बताया कि बारिश की वजह से अधितम तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश 17.2 मिली मीटर रही। बारिश के कारण सुबह के समय वातावरण में नमी थी। सुबह की आर्द्रता 98 फीसदी थी जो शाम को 79 फीसदी दर्ज की गई।