फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   weather

सीजन का सबसे गर्म दिन रहा बुधवार, अप्रैल में तपाएगी धूप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
weather
मुरादाबाद। अप्रैल माह के पहले दिन धूप की तपिश ने परेशान किया। अधिकतम तापमान भी अब तक का सबसे अधिक तापमान रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा। वहीं, अप्रैल माह में सूरज की तपिश बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर अभी बर्फ जमी है। इसके कारण रात के समय मैदानी इलाकों में मौसम ठंडा हो जाता है। अब मौसम साफ होने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी और वातावरण में नमी कम होगी। रात के समय इसका असर रहेगा और न्यूनतम तापमान अधिक होगा।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विभाग विज्ञान केंद्र के डाटा रीडर निसार अहमद अंसारी ने बताया कि बुधवार को अब तक का सबसे अधिक तापमान रहा है। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस और न्यूतनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय वातावरण में आर्द्रता 70 फीसदी थी। दिन में पश्चिमी दिशा से दस किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चली हैं और तेज धूप निकलने से वातावरण में नमी में कम हो गई। शाम की आर्द्रता 45 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed