{"_id":"66c3dffadd1d7ab86506a174","slug":"weather-became-pleasant-badra-rained-with-dark-clouds-moradabad-news-c-282-1-rmp1001-128190-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मौसम हुआ सुहाना, काली घटाओं के साथ बरसे बदरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मौसम हुआ सुहाना, काली घटाओं के साथ बरसे बदरा
विज्ञापन
रामपुर। रक्षाबंधन पर मौसम सुहाना हो गया। काली घटाओं के साथ रिमझिम बारिश हुई जिससे उमस और गर्मी से राहत मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
सुबह करीब साढ़े छह बजे से मौसम खुला रहा। इसके साथ काली घटाएं भी छाई रहीं। इसके बाद करीब 10 बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई और फिर तेज 8-9 मिमी की बारिश होने लगी। करीब 20-25 मिनट तक हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और उमस और गर्मी खत्म हो गई। त्योहार के दिन मौसम सुहावना होने से लोगों को काफी राहत मिली।
इस पर 7.6 किमी पूर्वी दिशा से चलीं ठंडी हवाओं ने मौसम में ठंडक पैदा कर दी, लेकिन इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे हल्की धूप निकल आई और अगले ही पल फिर घटाएं छाने लगीं। मौसम के जानकार बताते हैं कि अभी दो दिन और मौसम इसी तरह से बना रहेगा। काली घटाओं के साथ तेज बारिश होने की संभावना बनी हुई है।