{"_id":"607b3e9d8ebc3e59176b8a56","slug":"weakness-in-home-isolation-is-dangres-for-moradabad-city-news-mbd386665967","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम आईसोलेशन की लापरवाही पड़ी भारी, तेजी से फैली महामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम आईसोलेशन की लापरवाही पड़ी भारी, तेजी से फैली महामारी
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाते लोग।
- फोटो : CITY
मुरादाबाद। कोरोना की दूसरी लहर शहरी इलाकों में कहर बन रही है। शहर के पाश इलाके में शुमार सिविल लाइंस क्षेत्र में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले के 41 फीसदी पॉजिटिव केस सिविल लाइंस इलाके के हैं। इसकी वजह ट्रेवलिंग और होम आइसोलेशन में बरती लापरवाही है। यहां एक से सोलह अप्रैल तक 842 संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि जिले में कुल 2028 पॉजिटिव केस पाए गए हैं।
कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संक्रमण काल में अप्रैल महीने में कोरोना ने सारा रिकार्ड तोड़ दिया है। जिले में पहली बार संक्रमित मरीजों का आंकड़ा चार सौ के पार पहुंच गया। वहीं तीन बार संक्रमित मरीजों की संख्या तीन सौ के पार रही। दूसरी लहर में संक्रमण की जद में शहरी इलाके अधिक हैं। एक अप्रैल से सोलह मार्च तक जिले में 2028 पॉजिटिव केस मिले चुके हैं। इसमें सबसे अधिक पॉजिटिव मरीज सिविल लाइंस इलाके में मिले। यहां 842 संक्रमित मरीज पाए गए। जो कुल संक्रमितों का 41.51 प्रतिशत है। इस इलाके में पॉजिविटी रेट 5.64 फीसदी रहा। वहीं संक्रमित मरीजों की संख्या में मझोला इलाका दूसरे नंबर पर है। यहां 423 संक्रमित मरीज मिले हैं। सिविल लाइंस की तुलना में मझोला में पॉजिविटी रेट 8.44 फीसदी है। शहरी क्षेत्र में सबसे कम 42 संक्रमित मुगलपुरा इलाके में मिले हैं।
- सिविल लाइंस इलाके में संक्रमित मरीजों संख्या सबसे अधिक है। इसकी असल वजह होम आइसोलेशन में कोविड प्रोटोकाल की अनदेखी करनी है। लोग अस्पताल जाने से बचने के लिए होम आइसोलेशन तो हो जाते हैं, लेकिन कोविड नियमों का पालन नहीं करते हैं। इससे संक्रमण परिवार के दूसरे सदस्यों में फैल जाता है। वहीं इस इलाके के अधिकांश संक्रमितों की केस हिस्ट्री ट्रेवलिंग मिली है।
विज्ञापन
- डा. डीके प्रेमी, जिला सर्विलांस अधिकारी
घर में सामाजिक दूरी बनाए रखें
मुरादाबाद। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. डीके प्रेमी ने बताया कि घर में सामाजिक दूरी बनाए रखें। सर्दी जुकाम, गला खराब हो तो जांच जरूर कराएं। रिपोर्ट निगेटिव होने पर भी दवाएं जरूर लें।
किस एरिया में कितने संक्रमित मरीज मिले
एरिया-------सैंपलिंग--पॉजिटिव केस--पॉजिविटी रेट
सिविल लाइंस---14942----842---------5.64
मझोला---------5013----423--------8.44
कटघर---------5216---170---------3.26
कोतवाली-------1307----139---------10.64
गलशहीद-------1710----75---------4.39
नागफनी--------2602----65---------2.50
मुगलपुरा--------2040----42---------2.06
कांठ----------2399----78---------3.25
बिलारी--------2568----37---------1.44
डिलारी--------3177----29---------0.91
मूंढापांडे--------1953----38---------1.95
ताजपुर---------1358----32---------2.36
ठाकुरद्वारा-------4002----25---------0.62
कुंदरकी--------1833----22---------1.20
भोजपुर--------2243----11----------0.49