फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   We should learn the lesson of propriety from the life of Lord Ram: Sagaranand

भगवान राम के जीवन से लेनी चाहिए मर्यादा की सीख : सागरानंद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
We should learn the lesson of propriety from the life of Lord Ram: Sagaranand
कांठ। मोहल्ला विशनपुरा स्थित ट्रस्ट श्री जम्भेश्वर जी महाराज विराजमान विश्नोई मंदिर में भगवान श्री कृष्ण एवं भगवान श्री जम्भेश्वर के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में चल रही सात दिवसीय श्री जाम्भाणी हरिकथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे कथावाचक संत स्वामी सागरानंद ने श्रद्धालुओं को भगवान श्री राम के जीवन से प्रेरणा होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम के जीवन से हमें मर्यादा और आज्ञाकारी पुत्र होने की प्रेरणा मिलती है। कहा कि यदि अपने जीवन को सफल बनाना है तो श्री राम के आदर्शों को जीवन में धारण करें। उन्होंने बुराइयों से दूर रहकर सही मार्ग पर चलने का आह्वान भी श्रद्धालुओं से किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को विस्तार से कथा का सार भी बताया। अंत में आरती और प्रसाद वितरण के उपरांत दूसरे दिन की कथा को संपन्न किया गया। इस अवसर पर संत स्वामी चमन ऋषि महाराज, स्वामी जगदेवानंद महाराज, स्वामी ऋषिदानंद महाराज, कुंवर सुरेंद्र सिंह बिश्नोई, नीरज विश्नोई एनवाईसी, विष्णुदास बिश्नोई, अशोक कुमार विश्नोई, वीरेंद्र सिंह, प्रदीप विश्नोई, अवनीश कुमार, अभय कुमार, हरवीर सिंह, राजपाल सिंह, राजेंद्र सिंह आदि समेत महिला श्रद्धालु भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed