{"_id":"626eefe82379215a6a421a27","slug":"waterworks-team-traeted-pipeline-moradabad-news-mbd426559598","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालबाग पहुंची जलकल की टीम, दुरुस्त की पाइप लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालबाग पहुंची जलकल की टीम, दुरुस्त की पाइप लाइन
विज्ञापन
इंपैक्ट:
लालबाग पहुंची जलकल की टीम, दुरुस्त की पाइप लाइन
- अमर उजाला ने उठाई थी वहां के रहने वालों की समस्या
- मामला संज्ञान में आने के बाद जीएम (जल) ने टीम भेज दूर कराई गंदा पानी आने की समस्या
(फोटो)
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। शहर के मोहल्ला लालबाग में पिछले एक माह से गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों को रविवार राहत मिल गई। अमर उजाला में छपी खबर का संज्ञान लेते हुए नगर निगम के जीएम (जल) एके राजपूत ने सुबह ही मौके पर टेक्निकल स्टाफ के साथ टीम को भेज दिया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद लीक पाइप लाइन को दुरुस्त कर दिया गया। जिसके बाद लोगों के घरों में साफ पानी आने लगा।
मोहल्ला लालबाग की गली नंबर एक समेत आसपास रहने वाले लोगों के घरों में पिछले करीब एक माह से गंदा पानी आने की समस्या बनी हुई थी। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। मोहल्ले के लोग पार्षद को भी इस समस्या से अवगत करा चुके थे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। लोगों की इस समस्या को अमर उजाला ने रविवार के अंक में प्रमुखता से फोटो समेत प्रकाशित किया। जिसका संज्ञान लेते हुए जीएम (जल) एके राजपूत ने रविवार सुबह ही सुपरवाइजर रवि चौहान की अगुवाई में टीम को मौके पर भेज दिया। सुपरवाइजर ने बताया कि पानी की मेन पाइप लाइन ठीक थी। घरेलू कनेक्शनों में से दो-तीन स्थानों से लीकेज की समस्या थी। जिसके कारण यह गंदा पानी आ रहा था। उन सभी को दुरुस्त कर दिया गया। जिसके बाद से लोगों को साफ पानी मिलने लगा है।