फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Waterlogging on the main road for two months, affecting people of twenty villages

Moradabad News: दो माह से मुख्य सड़क पर जलजमाव, बीस गांवों के लोग प्रभावित

Tue, 30 Dec 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 30 Dec 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on the main road for two months, affecting people of twenty villages
बिलारी के करसरा गांव में मुख्य सड़क मार्ग पर भरा आबादी का पानी-संवाद - फोटो : बस स्टेशन के पास सोमवार दोपहर बाद अलाव तापते लोग।
बिलारी। करसरा गांव में तालाब ओवरफ्लो हो जाने से आबादी का पानी दो माह से मुख्य सड़क पर बह रहा है। यह मुरादाबाद के बिलारी और संभल के बनियाखेड़ा ब्लॉक के गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। मार्ग पर लगभग बीस गांवों के लोगों का आवागमन है। जलजमाव को लेकर सोमवार को ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने तहसील के एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमरपुरकाशी गांव से मुख्य सड़क हमजापुर, करसरा, नसीरपुर भिक्का होती बिलारी स्योंडारा रोड तक जाती है। करसरा गांव की आबादी के पूरब में ग्राम समाज का तालाब है, इसी में अनेक वर्षों से आबादी के घरों का पानी गिर रहा है। तालाब में नाली के मलबे भी गिरते हैं, जिससे तालाब पट गया है और ओवरफ्लो होने से पानी मुख्य सड़क बह रहा है। और दो माह से लगातार जलभराव की स्थिति बनी हुई है। करसरा गांव के प्रधान नेम सिंह के साथ लियाकत, मोबीन, अलीशेर, फाजिल, आकिल, शकील, शफीक, इब्राहीम व मुशाहिद आदि ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर जलभराव की समस्या का समाधान कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

.............................
सड़क पर दो निजी इंटर कॉलेज और एक निजी प्राइमरी स्कूल भी
इसी सड़क पर दो निजी इंटर कॉलेज और एक निजी प्राइमरी स्कूल भी है। अपने घरों से स्कूल तक जाने के लिए बच्चों के पास भी केवल यही रास्ता है। मुख्य सड़क पर जलभराव होने से महिलाएं और बच्चों को निकलने में परेशानी हो रही है, वहीं साइकिल सवार और दोपहिया वाहन चालक सड़क के जलभराव वाले हिस्से में आते ही अक्सर चोटिल हो रहे हैं। उधर जलभराव के आसपास की आबादी के घरों में संक्रामक रोग फैलने की भी संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट

मुख्य सड़क पर जलभराव की समस्या की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी से दूरभाष पर बात की है। एडीओ पंचायत को निर्देश पर दिए हैं कि मौके पर जाकर जांच करें और सफाई कर्मियों का समूह लगाकर मुख्य सड़क से जलभराव समाप्त कराएं।- नरेशपाल सिंह, बीडीओ बिलारी
0000
ग्राम समाज की खाद के गड्ढों की भूमि पर कुछ ग्रामीणों ने अवैध कब्जा कर लिया है। अवैध कब्जा हटवाने के लिए ग्राम प्रधान ने तहसील अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया है। शीघ्र ही तालाब की खोदाई, तालाब को जाने वाले नाले की सफाई कराने के अलावा खाद के गड्ढों को गहरा कराया जाएगा।- रविंद्र सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी, करसरा


000000
तालाब ओवरफ्लो हो जाने की वजह से सड़क पर जलभराव होने की समस्या बन गई है। एसडीएम और बीडीओ को शिकायती पत्र देकर मौके पर जांच कराकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। ग्रामीणों से भी जलभराव के स्थायी समाधान के लिए सहयोग मांगा गया है।- नेम सिंह, प्रधान, ग्राम पंचायत करसरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed