{"_id":"6af20ecaa6edd27e04077a22","slug":"waterlogging-at-tadikhana-crossroads-worsens-conditions-traders-diwali-celebrations-dampened-moradabad-news-c-354-1-smbd1023-111197-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ताड़ीखाना तिराहे पर जलभराव से बिगड़े हालात, व्यापारियों की दिवाली हुई फीकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ताड़ीखाना तिराहे पर जलभराव से बिगड़े हालात, व्यापारियों की दिवाली हुई फीकी
विज्ञापन
मुरादाबाद। ताड़ीखाना तिराहे पर जलभराव और कीचड़ ने व्यापारियों और राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी है। नाला चोक होने के कारण सड़क पर पानी भरा है। व्यापारी कई दिनों से इस समस्या से जूझ रहे हैं लेकिन नगर निगम में शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। दिवाली के दिन शाम करीब 5:30 बजे जलभराव की समस्या दूर करने के लिए नगर निगम की जेसीबी मौके पर पहुंची। पुलिया की खोदाई के दौरान एलटी लाइन में फाल्ट आ गया, जिससे 30 से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। अंकित कुमार, सुनील गुलाटी का आरोप है कि फाल्ट होने के बाद नगर निगम कर्मी मौके से चले गए, जबकि जलभराव की समस्या भी जस की तस बनी रही। दिवाली के मुख्य बाजार में पानी और कीचड़ के कारण दुकानदारों की बिक्री प्रभावित हुई और ग्राहक भी बाजार में आने से कतराते रहे।
व्यापारियों ने मांग की है कि नगर निगम तत्काल नाले की सफाई कराकर जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त करे और जेसीबी की खोदाई के दौरान बिजली लाइन में हुए फाल्ट की जिम्मेदारी भी तय की जाए, ताकि बाजार के लोगों को बार-बार इस तरह की परेशानी न झेलनी पड़े। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार का कहना है कि ताड़ीखाना तिराहे पर व्यापारियों की जलभराव या नाला चोक होने की समस्या बनी हुई है। मंगलवार को वहां की साफ सफाई कराई जाएगी।
-- -व्यापारियों ने बयां किया दर्द, बोले त्योहार पर भी नहीं मिली राहत:
1-दिवाली पर ताड़ीखाना मुख्य बाजार में काफी भीड़ रहती है। सड़क किनारे फड़ लगाने वाले विक्रेताओं का सामान जलभराव के कारण गंदा हो गया। ग्राहक भी पानी से बचकर निकलते रहे, जिससे बिक्री प्रभावित हुई।- मनीष नारंग, व्यापारी
विज्ञापन
2-छोटी दिवाली के दिन नगर निगम कंट्रोल रूम में शिकायत की थी। वहां से नगर इंस्पेक्टर का नंबर दिया गया। बात करने पर उन्होंने त्योहार का हवाला देते हुए अगले दिन समस्या दूर कराने का आश्वासन दिया लेकिन सुबह 8:15 बते जक कोई नहीं पहुंचा। जेई प्रदीप कुमार से बात की तो उन्होंने पुलिया चौक होने की बात कहकर दिवाली के बाद सफाई कराने की बात कही।- ध्रुप मेहरोत्रा, मेडिकल स्टोर संचालक
3- दिवाली जैसे बड़े त्योहार पर सड़क पर पानी और कीचड़ होने से ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच सके और सामान रखा रह गया। इससे त्योहार की कमाई पर असर पड़ा। नगर निगम को पहले ही व्यवस्था दुरुस्त करानी चाहिए।- प्रीतम सिंह, गजक विक्रेता
4-करीब एक महीने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। नाला चाेक होने के कारण पानी सड़क पर जमा हो रहा है। समय से नाले की सफाई हो जाए तो लोगों को इस परेशानी से राहत मिल सकती है।- आजम, मेडिकल स्टोर संचालक
-- -- -- --
जेसीबी से खाेदाई के दौरान एलटी लाइन में आया फाल्ट
फोटो-
मुरादाबाद। ताड़ीखाना क्षेत्र में नगर निगम की जेसीबी से खोदाई के दौरान एलटी लाइन में फाल्ट आ गया। इससे 30 से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। रविवार शाम 5:15 बजे हुए फाल्ट के बाद बिजली विभाग ने दूसरे फीडर से लाइन जोड़कर आपूर्ति सुचारु कर दी थी। सोमवार को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक मरम्मत कार्य कराकर लाइन को स्थायी रूप से चालू कर दिया गया। एसडीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नगर निगम की जेसीबी से खोदाई के दौरान एलटी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। वैकल्पिक फीडर से आपूर्ति शुरू करा दी गई थी। सोमवार को फाल्ट ठीक कराकर लाइन को सामान्य कर दिया गया है। संवाद
-- -- -- -- -- --