फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Water-logged fields; three leopards perched atop the tubewell shed.

Moradabad News: खेतों में भरा पानी, नलकूप की कोठरी पर चढ़कर बैठे तीन तेंदुए

Sun, 27 Sep 2026 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 27 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Water-logged fields; three leopards perched atop the tubewell shed.
कांठ। बारिश से गन्ने के खेतों में पानी भरने से तेंदुए आबादी की तरफ पहुंचने लगे हैं। शुक्रवार की रात को तीन तेंदुए खेत से निकलकर समदगढ़ उर्फ सिकंदराबाद गांव के पास नलकूप की कोठरी पर चढ़कर बैठ गए।
विज्ञापन

एक ग्रामीण ने वीडियो बनाया और वन विभाग के डिप्टी रेंजर हो भेज दिया। वन अफसरों ने बताया कि वहां चौकसी बढ़ा दी गई है। रविवार को टीम भेजी जाएगी।
शुक्रवार को कार सवार युवकों ने तेंदुओं का वीडियो बनाया था। कांठ निवासी सहल दिलशाद ने बताया कि शुक्रवार रात वह अपने दोस्त हुजैफा और अनस के साथ कार से समदगढ़ उर्फ सिकंदराबाद की ओर जा रहे थे। रास्ते में किसान जहीर की नलकूप की कोठरी पर एक साथ तीन तेंदुए बैठे दिखाई दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कार रोककर मोबाइल से उनका वीडियो बनाया। समदगढ़ निवासी डॉ. जुल्फिकार अहमद ने बताया कि पूर्व विधायक मरहूम हाजी रिजवान अहमद खां के खेतों की ओर जाने वाले रास्ते पर नलकूप की कोठरी पर तीन तेंदुए बैठे दिखाई दिए। काफी देर तक कोठरी पर रहने के बाद तीनों तेंदुए कूदकर गन्ने के खेतों में चले गए। एक साथ तीन तेंदुए दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग के डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि समदगढ़ से तीन तेंदुए दिखाई देने का वीडियो उन्हें मिला है। बारिश के कारण शुक्रवार को मौके पर निरीक्षण नहीं हो सका। बारिश रुकने के बाद टीम मौके पर जाकर जांच करेगी और वायरल वीडियो की भी पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed