फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Water level of the Ramganga River rises again in Kanth; low-lying fields in the floodplain inundated.

Moradabad News: कांठ में फिर बढ़ा रामगंगा नदी का जलस्तर, खादर के निचले खेतों में भरा पानी

Tue, 29 Sep 2026 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 29 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Water level of the Ramganga River rises again in Kanth; low-lying fields in the floodplain inundated.
कांठ। मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में पिछले कई दिन से हो रही लगातार बारिश के कारण कांठ के खादर क्षेत्र में रामगंगा नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ गया है। जिससे खादर क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ गई है। हालांकि अभी खतरे की कोई बात नहीं है, लेकिन खादर क्षेत्र के निचले इलाकों में पानी नदी से बाहर निकालकर खेतों में पहुंचने से फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। नदी के द्वारा तेजी से खेतों का कटान किया जा रहा है। जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन




कांठ के खादर क्षेत्र से होकर निकल रही रामगंगा नदी हर साल बरसात के मौसम में भारी तबाही मचाती है, इससे किसानों की हजारों बीघा फसलें बर्बाद हो जाती हैं। साथ ही नदी के द्वारा खेतों में कटान करने से भारी नुकसान होता है। अब कई दिन से हो रही भारी बारिश के कारण रामगंगा नदी का जलस्तर सोमवार को अचानक तेजी से बढ़ गया। कांठ के गांव दरियापुर, रफायतपुर, राजीपुर खद्दर, गोपालपुर, बहादरपुर खद्दर, मल्लीवाला, महदूद कलमी, हसनगढ़ी, पाइंदापुर, रामसराय, सलेमपुर, फजलाबाद, भंकरी, मिश्रीपुर, बेगमपुर आदि के निचले जंगल में पानी नदी से बाहर निकलकर खेतों में फैल गया है। जिससे किसानों की गन्ना, धान, उड़द आदि की फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। इसी के साथ रामगंगा नदी खेतों में भी भारी कटान कर रही है। दरियापुर के अमीचंद्र सैनी, बहादरपुर खद्दर के ओमप्रकाश सिंह, महदूद कलमी के मोहम्मद नदीम आदि ने बताया कि नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे खेतों में नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed