फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Water level decreased but people of Bholanath Colony

Moradabad News: पानी घटा पर भोलानाथ कॉलोनी के लोगों की दिक्कतें नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Water level decreased but people of Bholanath Colony
मुरादाबाद।
विज्ञापन

तीन दिन पहले हुई बारिश के बाद शहर की भोलानाथ व महाशिव कॉलोनी में भरा बारिश का पानी थोड़ा कम जरूर हो गया है, लेकिन दोनों कॉलोनियों के लोगों की दिक्कतें अभी कम नहीं हुई हैं। यहां के लोगों को रविवार को भी आवागमन के लिए नाव का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ा। दोनों कॉलोनियों के लोगों ने समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
शहर के निचले स्थान पर बसी वार्ड-43 की भोलानाथ और महाशिव कॉलोनी में तीन दिन पहले हुई बारिश के बाद पानी निकासी के अभाव में आबादी क्षेत्र और सड़क पर पानी भर गया। पिछले दो दिनों से बारिश न होने तथा नगर निगम द्वारा पंपिंगसेट से कॉलोनी में भरे पानी को निकालने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अब भी दोनों कॉलोनियों के मार्गों व आबादी क्षेत्र में लोगों के घरों के चारों ओर करीब तीन फीट पानी भरा हुआ है। चारों तरफ बारिश के पानी से घिरे कॉलोनी निवासी प्रीतम सिंह, अंकुर, कैलाश, कपिल, महेश और राजपाल सैनी ने बताया कि घर के चारों ओर बारिश का पानी भरा होने के कारण नींद नहीं आ रही है। जरूरत का सामान लेने शहर अथवा करूला जाने के लिए भी नाव का सहारा लेकर कॉलोनी से बाहर आना-जाना पड़ रहा है। क्षेत्रीय पार्षद चंद्रभान सैनी ने भी नाव पर बैठ कर बारिश के पानी से घिरे कॉलोनी के लोगों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि दोनों कॉलोनियों के करीब 100 घरों के चारों ओर करीब तीन फीट तक बारिश का पानी भरा है। फंसे लोगों को राहत पहुंचाने के लिए तहसील प्रशासन ने एक दिन पहले नाव की व्यवस्था कर दी है। उसी से लोगों का आवागमन हो रहा है। नगर निगम भी पंपिंग सेट के सहारे जल निकास की व्यवस्था में जुटा हुआ है। पार्षद ने बताया कि कॉलोनी के लोग लगभग हर साल बरसात में जल भराव की समस्या से जूझते हैं। कॉलोनी के लोगों ने नगर निगम व प्रशासन से जल भराव की समस्या से स्थाई समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

सम्राट अशोक नगर की सड़क खस्ताहाल, दिक्कत
मुरादाबाद। शहर के मोहल्ला सम्राट अशोक की खस्ताहाल सड़क पर जल भराव के कारण कॉलोनी के लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है।
कॉलोनी निवासी बलदेव सिंह व धर्मेंद्र आदि ने बताया कि इस कॉलोनी की सड़क पिछले कई साल से कच्ची है। कॉलोनी के लोग कई बार क्षेत्रीय पार्षद से इसे बनवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसमें जगह-जगह गड्ढे हैं। निकास अभाव में इस मार्ग पर अक्सर पानी भरा रहता है। बारिश के बाद इसकी दशा और खराब हो गई है। इस मार्ग पर स्कूल, मंदिर भी है। कॉलोनी के लोगों ने क्षेत्रीय पार्षद, नगर निगम प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की है। वार्ड-20 के पार्षद हुकुम सिंह सैनी ने बताया कि यह सड़क डूडा से पास हो गई है, लेकिन शासन से अभी इसके लिए धनराशि नहीं आई है। डूडा के अधिकारियों ने इसकी धनराशि आने के साथ ही सड़क का निर्माण शुरू करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed