फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Jail full of rain water entered two barracks prisoners faced problems

Moradabad: झमाझम बारिश से लबालब जेल, दो बैरकों में घुसा पानी, बंदियों को हुई दिक्कत

Mon, 10 Oct 2022 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 10 Oct 2022 01:06 AM IST
सार

जिला कारागार की बिल्डिंग काफी पुरानी है। दो दिनों से लगातार बारिश होने के कारण कर्मचारियों और अधिकारियों की छतों से पानी टपकने लगा तो जेलकर्मियों के परिवार भी परेशान हो गए। 

विज्ञापन
Jail full of rain water entered two barracks prisoners faced problems
मुरादाबाद जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में लगातार हो रही बारिश का असर सिर्फ बाहरी इलाके में ही नहीं, जेल की सलाखों पर भी पड़ा है। रविवार को जेल की दो बैरकों में पानी घुसने से 172 बंदी परेशान हो गए। पानी का असर जेल अधिकारियों और कर्मचारियों के आवासों पर भी पड़ा है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक का दावा है कि कुछ ही देर में बैरकों से पानी को निकाल लिया गया।

विज्ञापन


अंग्रेजों के जमाने की निर्मित जिला कारागार की बिल्डिंग काफी पुरानी है। जेल परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों के करीब 35 आवास हैं। दो दिनों से लगातार बारिश होने के कारण कर्मचारियों और अधिकारियों की छतों से पानी टपकने लगा तो जेलकर्मियों के परिवार भी परेशान हो गए। रविवार की सुबह जेल के बरामदे में पानी भरने के बाद दो बैरकों में भी पानी घुस गया। बंदियों के शोर मचाने पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक और जेलर सक्रिय हो गए। आनन- फानन में जेलकर्मियों ने नाली को साफ कर किसी प्रकार पानी को निकाल दिया। इसके बाद बंदियों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन


वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि एक बैरक में 60 और दूसरी बैरक में 112 बंदी रहते हैं। पानी को कुछ देर में ही निकाल लिया गया। पूछने पर बताया कि नगर निगम ने नालियों को साफ कराया है लेकिन बिल्डिंग काफी पुरानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed