फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Water filled in 20 houses of Brassnagri after 70 hours, officials also took care

नगर निगम अधिकारियों को आई पीतलनगरी की सुध, 70 घंटे बाद निकला पानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Water filled in 20 houses of Brassnagri after 70 hours, officials also took care
मुरादाबाद। नगर निगम अधिकारियों को आखिर जलभराव से जूझ रहे पीतलनगरी वासियों की सुध आ गई। सहायक नगर आयुक्त ने निगम के निर्माण और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मौका मुुआयना कर कालोनी का हाल जाना। मंगलवार शाम तक करीब 70 घंटे बाद 20 घरों में भरा पानी निकाला गया।
विज्ञापन

शनिवार देर रात बारिश के दौरान यहां पर नाला टूटने से 20 घरों में नाले का गंदा पानी भरा हुआ था। लोग घरों की छतों पर रहकर रात गुजार रहे थे। होटल से खाना मंगाकर खा रहे थे। हालांकि निगम की रेस्क्यू टीम पंपिंग सेट से पानी निकासी में लगी थी लेकिन पानी को पूरी तरह से निकालने में मंगलवार शाम तक का वक्त लगा। वार्ड पार्षद रानी सैनी के अनुसार नगर निगम की रेस्क्यू टीम ने मंगलवार की शाम तक काम किया और सभी 20 घरों से पानी निकाला गया। इसके बाद यहां के लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

हालांकि गंदा पानी भरने से घरों का सामान भी खराब हुआ है। साथ ही दुर्गंध से बुरा हाल है। पार्षद के अनुसार दोपहर में नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त गंभीर सिंह, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी, निर्माण विभाग के अधिकारी पीतल बस्ती में पहुंचे और मौका मुआयना किया। वहां चल रहे रेस्क्यू कार्य को देखा और लोगों से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिक दबाव की वजह से टूटा नाला : पार्षद
पार्षद रानी सैनी ने बताया कि पीतल बस्ती में आ रहे नाले में प्रभात मार्केट, गोविंद नगर आदि कई जगहों का पानी आता है। बारिश के दिनों में पानी भरने से दबाव ओर बढ़ जाता है। नाला भी काफी पुराना है इसी वजह से ये बीच में से टूटा और ये हादसा हुआ है। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर ले जाकर नाले की हालत दिखाई। फिलहाल इस पर मिट्टी की दीवार बनाकर पानी रोक गया है। सहायक नगर आयुक्त ने यहां पक्की दीवार बनवाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed