फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Warrant issued against former chairman of Rampur Municipal Council

रामपुर नगर पालिका परिषद पूर्व चेयरमैन के खिलाफ वारंट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Warrant issued against former chairman of Rampur Municipal Council
मुरादाबाद। अभिनेत्री एवं रामपुर की पूर्व सांसद जयप्रदा के ऊपर अभद्र टिप्पणी के मामले में फरार चल रहे रामपुर नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अजहर अहमद खां के खिलाफ अदालत ने वारंट जारी किया है। मुकदमे में पहले ही सपा सांसद आजम खां व अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है।
विज्ञापन

रामपुर क्राइम ब्रांच द्वारा जयप्रदा मामले में आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है। जिसमे चार्ज पर सपा सांसद आजम व अब्दुल्ला आजम की ओर से बहस भी की जा चुकी है, लेकिन कोरोना महामारी आने के कारण कार्यवाही बीच में रोकनी पड़ी थी। अपर शासकीय अधिवक्ता मनीष भटनागर ने बताया कि शुक्रवार को एडीजे द्वितीय पुनीत गुप्ता की अदालत में पत्रावली पेश हुई।
विज्ञापन

इस मुकदमे के विवेचक विजेंद्र सिंह अदालत में उपस्थित हुए और रामपुर नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अजहर के खिलाफ धारा 83 सीआरपीसी का प्रार्थनापत्र अदालत में दाखिल करते हुए बताया कि आरोपी अजहर अहमद खां मुकदमे के बाद से ही फरार है जिसकी गिरफ्तारी या कुर्की होनी जरूरी है। जिससे आरोपी गिरफ्त में आ सके। अदालत ने विवेचक के प्रार्थनापत्र को स्वीकार कर लिया है। मुकदमे में सुनवाई के लिए आगामी 15 जुलाई लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed