फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   warrant issued against Actress Sonakshi Sinha and her advisor

मुश्किल में सोनाक्षी : अभिनेत्री और उनके सलाहकार के खिलाफ वारंट जारी, लाखों रुपये लेकर कार्यक्रम में न आने का है आरोप

Sat, 05 Mar 2022 05:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 05 Mar 2022 05:11 PM IST
सार

मुरादाबाद के कटघर थानाक्षेत्र के शिवपुरी निवासी इवेंट मैनेजर प्रमोद शर्मा ने 22 फरवरी 2019 को कटघर थाने में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, अभिषेक सिन्हा, मालविका पंजाबी, घुमिल ठक्कर, एडगर साकिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
warrant issued against Actress Sonakshi Sinha and her advisor
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुरादाबाद में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने धोखाधड़ी और अमानत में खयानत के मामले में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनके सलाहकार अभिषेक सिन्हा के खिलाफ वारंट जारी किए हैं। अब मुकदमे में अगली सुनवाई की तारीख 25 अप्रैल दी गई है।

विज्ञापन


2019 में दर्ज हुआ था मामला
जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद के कटघर थानाक्षेत्र के शिवपुरी निवासी इवेंट मैनेजर प्रमोद शर्मा ने 22 फरवरी 2019 को कटघर थाने में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, अभिषेक सिन्हा, मालविका पंजाबी, घुमिल ठक्कर, एडगर साकिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें आरोप लगाया गया था कि वादी ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में सोनाक्षी सिन्हा को बुलाने के लिए अनुबंध किया था। 
विज्ञापन


29.90 लाख रुपये लेने के बाद नहीं पहुंची थीं सोनाक्षी
आरोप है कि कार्यक्रम में आने के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने 29 लाख 90 हजार रुपये और उनके सलाहकार ने सात लाख पचास हजार रुपये लिए थे। रकम लेने के बाद भी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा कार्यक्रम में नहीं पहुंची थीं। प्रमोद ने कई बार अभिनेत्री के निजी सलाहकार अभिषेक सिन्हा से कार्यक्रम में नहीं आने का कारण पूछा और अपनी रकम वापस मांगी, लेकिन आरोपियों ने कोई बात करनी उचित नहीं समझी। उक्त मुकदमा मुरादाबाद में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में चल रहा था, जिसे अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चतुर्थ स्मिता गोस्वामी की अदालत में सुनवाई के लिए प्रेषित कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के साथ-साथ अन्य आरोपियों के खिलाफ नोटिस जारी करके उन्हें अदालत में तलब कर लिया था, लेकिन सम्मन के बाद भी आरोपी अदालत में उपस्थित नहीं हुए। शनिवार को प्रमोद शर्मा अपने अधिवक्ता पीके गोस्वामी के साथ अदालत में मुकदमें की पैरवी के लिए पहुंचे। जिन्होंने बताया कि अदालत ने पत्रावली का अवलोकन करते हुए आरोपी सोनाक्षी सिन्हा व उनके सलाहकार अभिषेक सिंहा के वारंट जारी किए हैं। मुकदमे के शेष आरोपियों ने उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया था। अब इस मुकदमे की सुनवाई के लिए 25 अप्रेल लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed