फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Warrant against actress Jayaprada case indecent remarks, former MP not appear court again

अभद्र टिप्पणी मामला: अभिनेत्री जयाप्रदा के खिलाफ वारंट जारी, कोर्ट में फिर हाजिर नहीं हुईं पूर्व सांसद

Fri, 04 Aug 2023 10:10 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 04 Aug 2023 10:10 PM IST
सार

रामपुर में सम्मान समारोह में रामपुर के पूर्व सांसद आजम खां, मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ. एसटी हसन समेत अन्य सपाई शामिल हुए थे। इन पर आरोप है कि उन्होंने जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी।

विज्ञापन
Warrant against actress Jayaprada case indecent remarks, former MP not appear court again
रामपुर की पूर्व सांसद जया प्रदा - फोटो : संवाद

विस्तार

आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में रामपुर की पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जयाप्रदा कोर्ट में हाजिर नहीं हुईं। अदालत ने उनके वकील की दलील को खारिज करते हुए जयाप्रदा के खिलाफ जमानती वारंट जारी कर 17 अगस्त को हाजिर होने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद कटघर क्षेत्र के मुस्लिम डिग्री कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में रामपुर के पूर्व सांसद आजम खां, मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ. एसटी हसन समेत अन्य सपाई शामिल हुए थे। जिन पर आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी।
विज्ञापन


इस मामले में रामपुर निवासी मुस्तफा हुसैन ने आजम खां, डा. डॉ. एसटी हसन, अब्दुल्ला आजम, फिरोज खां, आयोजक मोहम्मद आरिफ, रामपुर के पूर्व चेयरमैन अजहर खां के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि शुक्रवार को मुकदमे की सुनवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनिंदर सिंह की अदालत में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में अभिनेत्री एवं रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा को अदालत में हाजिर होकर बतौर पीड़िता अपने बयान दर्ज कराने थे लेकिन उनके अधिवक्ता अभिषेक भटनागर द्वारा जयाप्रदा की ओर से स्थगन प्रार्थना पत्र अदालत में प्रस्तुत किया गया।


पिछली कई तरीकों पर उनकी अनुपस्थिति के कारण पत्रावली मे सुनवाई नहीं हो पाई थी।अदालत ने शुक्रवार को जयाप्रदा के खिलाफ जमानती वारंट जारी करते हुए उन्हें आगामी 17 अगस्त को अदालत में हाजिर होने का आदेश जारी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed