फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Walk 10,000 steps every day to keep your heart healthy.

Moradabad News: हर दिन चलें 10 हजार कदम, हृदय रहेगा स्वस्थ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Walk 10,000 steps every day to keep your heart healthy.
मुरादाबाद। दिल की बीमारियों से बचने के लिए आपको 24 घंटे में से 45 मिनट व्यायाम के लिए निकालने ही होंगे। रोजाना 45 मिनट व्यायाम करें या 10 हजार कदम पैदल चलें। इससे हृदय की बीमारियों की संभावना कम हो जाती है। यह सलाह शहर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. गीतेश मानिक ने दी है।
विज्ञापन

डॉक्टर का कहना है कि अपने खाने व सोने का समय तय करें। इससे शुगर, बीपी से भी बचे रहेंगे। जंक फूड से बचे और घर का बना भोजन ही लें। डॉ. गीतेश ने मरीजों के सवालों के जवाब भी दिए हैं।
विज्ञापन


सवाल मेरी माता जी की उम्र 60 वर्ष से अधिक है। 2020 मार्च में एंजियोप्लास्टी हुई थी जिसमें दो स्टंट पड़े थे लेकिन अभी बीपी कंट्रोल नहीं होता। बीपी कंट्रोल करने के लिए उचित सुझाव दीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मो. आरिफ, पीतल नगरी
जवाब
स्टंट पड़े पांच साल हो चुके हैं। आपको खून की जांच, ईसीजी, ईको, टीएमटी और डीएसई करानी चाहिए। इन्हें देखकर ही डॉक्टर तय कर पाएंगे कि क्या समस्या है।

सवाल
2019 में मेरे हार्ट में दो स्टंट डल चुके हैं। मेरी उम्र 70 साल है। अब लगभग तीन माह से कभी-कभी छाती में दुखन होती है। क्या करना चाहिए। दवा लगातार लेता हूं। दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
- श्रवण कुमार सिंह, बिलारी
जवाब
चूंकि स्टंट डले हुए छह साल हो गए हैं इसलिए छाती के दर्द को हल्के में न लें। सामान्य जांच के अलावा आको, ईसीजी और डीएसई कराएं। चलने में यदि दुखन होती है तो नसों में ब्लॉकेज की आशंका है।

सवाल
मेरा दिल कमजोर है। मैं लगातार दवा ले रही हूं। फिर भी घबराहट होती है, क्या करूं। मेरी उम्र 56 साल है।
- पुष्पा कत्याल
जवाब
आपके हार्ट की पंपिंग कम है। इसे कार्डियो मायोपैथी कहते हैं। पंपिंग क्यों कम है यह देखना होगा। दवाएं बदलने की संभावना हो सकती है। डॉक्टर से मिलकर पेसमेकर या अन्य विकल्पों पर बात कर सकते हैं।

सवाल
मेरी उम्र 75 साल है। मुझे 25 वर्ष से शुगर व बीपी की बीमारी है। इंसुलिन लेता हूं। वॉक करता हूं तो सीने पर खिंचाव महसूस होता है। चलने में परेशानी होती है। दवा ले रहा हूं लेकिन आराम नहीं हो रहा। बीपी सामान्य रहता हूं।
- शोएब अहमद, आशियाना कॉलोनी
जवाब
इसे क्लासिकल एंजाइना कहते हैं। डॉक्टर से मिलें, आपको एंजियोग्राफी की सलाह दी जा सकती है। ब्लॉकेज की आशंका है।


सवाल
मेरी उम्र 76 वर्ष है। साल में दो या तीन बार ऐसा महसूस होता है जैसे दिल बैठा जा रहा है। कभी-खीब हल्का पसीना आता है। कभी सांसें तेज हो जाती हैं। डॉक्टर को दो-तीन बार दिखा चुका हूं लेकिन जांच में सब सामान्य आता है।
- तबरेज, सिविल लाइंस
जवाब
सीटी कोरोनरी एंजियोग्राफी और सीटी कैल्शियम स्क्रीनिंग करानी होगी। यदि इन जांचों की रिपोर्ट सामान्य आती है तो परेशान होने की कोई बात नहीं है।

सवाल
मेरी उम्र 64 साल है। सीढ़ियां चढ़ने में या थोड़ी दूर चलने में सांस फूल जाती है। ज्यादा देर तक एक स्थान पर नहीं बैठ सकती। बीपी की दवा खा रही हूं। घबराहट, बेचैनी, उल्टी, की परेशानी है। किडनी की बीमारी का इलाज भी चल रहा है। शरीर में कमजोरी बनी रहती है।
- रश्मि रस्तोगी, शिवपुरी
जवाब
यह लक्षण इस बात का संकेत हैं कि दिल से संबंधित परेशानी हो सकती है। आप कार्डियोलॉजिस्ट से मिलें और ईसीजी, ईको कराएं। अपनी दवाएं एक बार दिल के डॉक्टर को भी दिखा लें।


सवाल
सांस लेते और छोड़ते वक्त मेरे सीने में दर्द होता है। यह दर्द दो से तीन दिन तक रहता है फिर ठीक हो जाता है, क्या करूं।

- गुरदीप सिंह, मो. सादिकपुर
जवाब
यह हृदय से जुड़ी समस्या नहीं लग रही है क्योंकि यदि दर्द लंबे समय तक होता और बार-बार होता तो दिल की बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। आप ईसीजी व टीएमटी जांच करा लें। यदि इनकी रिपोर्ट सामान्य आती है तो चिंता की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed