{"_id":"68e58030d41e2676b70ded3a","slug":"waiting-list-full-in-normal-trains-empty-in-special-trains-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-746909-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सामान्य ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट फुल, स्पेशल ट्रेनें खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सामान्य ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट फुल, स्पेशल ट्रेनें खाली
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिवाली के मौके पर घर जाने के लिए रोजाना सैकड़ों लोग रेल टिकट बुकिंग कराने में मशक्कत कर रहे हैं। स्थिति यह है कि कई सामान्य ट्रेनों में वेटिंग टिकट मिलने भी बंद हो गए हैं। डेढ़ गुना किराये वाली स्पेशल ट्रेनें खाली हैं लेकिन बहुत कम लोग ही उनमें सफर करना पसंद कर रहे हैं।
मुरादाबाद से लखनऊ जाने के लिए सप्तक्रांति एक्सप्रेस में एसी थ्री का किराया 640 रुपये है। जबकि (04016) सीतामढ़ी स्पेशल ट्रेन में थ्री एसी का टिकट 1060 रुपये का है। इसी तरह मुरादाबाद गोरखपुर जाने के लिए मोरध्वज एक्सप्रेस में एसी थ्री का टिकट 910 रुपये का है। एसी थ्री क्लास में ही स्पेशल ट्रेन का किराया 1210 रुपये है। जबकि स्पेशल ट्रेनें समय के मामले में भी यात्रियों को खूब छका रही हैं। इनका समय सिर्फ कागजों में निर्धारित हैं लेकिन स्टेशन पर लोग इंतजार ही करते नजर आते हैं। जयनगर से अमृतसर जाने वाली (04651) क्लोन एक्सप्रेस बुधवार को भी 11 घंटे लेट चलेगी। यह ट्रेन तड़के 3:55 के स्थान पर दोपहर में तीन बजे के बाद मुरादाबाद स्टेशन पर पहुंचेगी। रेल प्रशासन का कहना है कि ट्रेनों के समय पालन के लिए परिचालन विभाग लगातार काम कर रहा है। कई ट्रेनें दूसरे मंडलों से लेट चल रही हैं।
दिवाली व छठ पर घर जाने के लिए इन ट्रेनों में विकल्प
ट्रेन नंबर कहां से कहां तक किस तारीख में सीटें खाली
05576 मुरादाबाद से गोरखपुर 7, 14 और 28 अक्तूबर
14010 मुरादाबाद से गोरखपुर 7 अक्तूबर
05580 मुरादाबाद से गोरखपुर 8, 9, 10, 12 अक्तूबर
04654 मुरादाबाद से गोरखपुर 8 व 15 अक्तूबर
04654 मुरादाबाद से पटना 8 अक्तूबर
04314 मुरादाबाद से पटना 9 अक्तूबर
05050 मुरादाबाद से पटना 12 अक्तूबर
नोट - देहरादून-लखनऊ और मेरठ-वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस में भी सीटें खाली हैं।