{"_id":"573968904f1c1b0016ac791a","slug":"voting-in-bilari","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलारी में 347 बूथों पर मतदान आज, कड़े सुरक्षा बंदोबस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलारी में 347 बूथों पर मतदान आज, कड़े सुरक्षा बंदोबस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Mon, 16 May 2016 11:58 AM IST
विज्ञापन
चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में आज (सोमवार को) सुबह सात बजे से मतदान होगा। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सभी 347 बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। इनमें से 289 बूथ मुरादाबाद जिले में जबकि 58 बूथ संभल जिले की सीमा में हैं। संवेदनशील की कैटेगिरी में आए 80 बूथों पर छह कंपनी अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए 150 मोबाइल पुलिस पार्टियों का गठन किया गया है। हर दूसरे मिनट के भीतर बूथों पर मोबाइल पुलिस पार्टियां चुनाव संपन्न होने तक राउंड लेती रहेंगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी जुहैर बिन सगीर ने बताया कि मुरादाबाद और संभल को मिलाकर बिलारी विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग के लिए कुल 245 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 202 मुरादाबाद जिले में जबकि 43 संभल जिले की सीमा में हैं। इन सभी मतदान केंद्रों पर रविवार को पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी हैं। हरेक बूथ पर पुलिस, माइक्रो आब्जर्वर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और वीडियोग्राफर को तैनात किया गया है।
पूरे बिलारी विधानसभा क्षेत्र को चार सुपर जोन में बांटकर एडीएम ई, एडीएम एफ, सीडीओ और एडीएम संभल को बतौर सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। इन चार सुपर जोन को आठ जोन में बांटकर आठ एसडीएम बतौर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इनके नीचे सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे।
विज्ञापन
बूथों पर तैनात फोर्स को बैकअप देने के लिए 150 मोबाइल पुलिस पार्टियां बनाई गई हैं। इस प्रकार की व्यवस्था की गई है कि हर दूसरे मिनट में बूथ पर पुलिस की मोबाइल टीम पहुंचेगी। किसी भी स्थान पर गड़बड़ी की सूचना पर महज पांच मिनट के अंदर अर्द्धसैनिक बलों के पहुंचने के भी इंतजाम किए गए हैं।
शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। किसी ने भी चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की कोशिश की तो पुलिस प्रशासन पूरी सख्ती से पेश आएगा। मजिस्ट्रेटों और बूथों पर तैनात पुलिस टीमों को ऐसे तत्वों पर तुरंत कड़ी कार्रवाई करने की खुली छूट दी गई है। सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा और शाम को पांच बजे तक जितने भी लोग मतदान केंद्र पहुंच जाएंगे उनके वोट पड़ने तक पोलिंग जारी रहेगा। पब्लिक से अपील है कि निर्भय होकर घरों से वोट डालने निकलें और धूप होने से पहले सुबह की पारी में भरपूर वोटिंग करें। - जुहैर बिन सगीर, डीएम।