फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Voters' turn today, voting will be held from 7 am

आज मतदाताओं की बारी, सुबह सात बजे से होगा मतदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Voters' turn today, voting will be held from 7 am
मुरादाबाद। जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। रविवार सुबह मंडी समिति और सर्किट हाउस के पीछे स्थित मैदान से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। डीएम शैलेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने पोलिंग बूथों पर पहुंच गई हैं। कहीं भी किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई है। सभी स्थानों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

जिले में 1138 मतदान केंद्र और 2673 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। पूरे जिले को 211 सेक्टर और 24 जोन में बांटा गया है। सभी विधानसभा क्षेत्रों के एक-एक नोडल अफसर बनाए गए हैं। मतदान केंद्रों के लिए मंडी समिति परिसर और बुद्धि विहार स्थित सर्किट हाउस के पीछे मैदान से सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी को लेकर सुबह से ही 10618 मतदानकर्मियों का पहुंचना शुरू हो गया था। विधानसभावार बने पंडाल से पोलिंग पार्टियों को ईवीएम देकर विभिन्न वाहनों के माध्यम से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। दोनों स्थानों पर इसके चलते काफी गहमागहमी का माहौल रहा। भीड़ बढ़ने पर मंडी के गेट को अन्य लोगों की आवाजाही पर पुलिस को रोक लगानी पड़ी। केवल ड्यूटी पास दिखाने वालों को ही मंडी के अंदर जाने दिया गया। डीएम शैलेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां अपने पोलिंग बूथों पर पहुंच गई हैं। कहीं भी किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई है। सभी स्थानों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

एयर एंबुलेंस की भी है व्यवस्था
मुरादाबाद। डीएम ने बताया कि सभी पोलिंग बूथों पर कोविड नियमों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। मतदान कार्य में लगे कर्मचारियों को सैनिटाइजर व मास्क उपलब्ध करा दिए गए हैं। ड्यूटी पर रवाना होने से पहले लगभग सभी कर्मचारियों को कोविड से बचाव की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। काफी मतदानकर्मियों को बूस्टर डोज भी लगाई जा चुकी हैं। उन्होेंने बताया कि इसके अलावा एक एयर एंबुलेंस भी रविवार मुरादाबाद पहुंच गई है। उसे सर्किट हाउस में खड़ा किया गया है। अचानक किसी का स्वास्थ्य खराब होने आदि की स्थिति में आवश्यकता पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलारी के 66 बूथ संभल जिले में
डीएम ने बताया कि बिलारी विधानसभा क्षेत्र के 66 पोलिंग बूथ संभल जिले में पड़ते हैं। उन सभी बूथों के लिए ईवीएम मशीनें यहीं से भेजी गई हैं। सुरक्षा समेत शेष अन्य व्यवस्थाएं संभल जिला प्रशासन ही देखेगा।

प्रत्येक विधानसभा की निगरानी को रहेंगे नोडल
मुरादाबाद। डीएम ने बताया कि जिले में छह विधानसभा मुरादाबाद शहर, मुरादाबाद देहात, कांठ, कुंदरकी, बिलारी तथा ठाकुरद्वारा है। उन्होंने बताया कि जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के अतिरिक्त प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जो अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र की हर गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed