{"_id":"5f9a79eb8ebc3eefbc77f1e6","slug":"volvo-bus-carrying-workers-from-punjab-to-balrampur-meets-accident-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: ओवरटेक करने के चक्कर में खोया नियंत्रण, मजदूरों से भरी बस पलटी, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: ओवरटेक करने के चक्कर में खोया नियंत्रण, मजदूरों से भरी बस पलटी, छह घायल
Thu, 29 Oct 2020 01:44 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 29 Oct 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के लुधियाना से मजदूरों को लेकर बलरामपुर जा रही वॉल्वो बस मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में पलट गई। इस हादसे में छह लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसा बुधवार देर रात करीब तीन बजे हुआ। थाना प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि वोल्वो बस लुधियाना से मजदूरों को लेकर बलरामपुर जा रही थी। रामपुर मुरादाबाद बॉर्डर पर गणेश घाट के पास एक वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में वोल्वो बस के चालक का नियंत्रण खो गया। जिस कारण बस पलट गई।
विज्ञापन
बस में 50 यात्री सवार थे। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं, जिन्हें एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में राहुल, सुरेश कुमार पाल, शीला देवी, रक्षा राम, लाल बहादुर, राजेश कुमार पाल शामिल हैं। सभी का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।
विज्ञापन