फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   virus spread fast in moradabad

रहें होशियार, लापरवाही से फिर बढ़ने लगी संक्रमण की रफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
virus spread fast in moradabad
मुरादाबाद। बारिश के बीच लोगों की बढ़ती लापरवाही ने कोरोना संक्रमण के फैलाव की दर बढ़ा दी है। जुलाई की तुलना में अगस्त के तीसरे सप्ताह में ही संक्रमण की दर करीब पांच फीसदी तक पहुंच गई है। जुलाई में संक्रमण की दर 3.6 के करीब आ गई थी। संक्रमण के फैलाव होने से मास्क पहनने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग कर खुद की सुरक्षा जरूरी हो गई है। इसमें लापरवाही बरतना परिवार के लिए भी खतरनाक हो सकता है। मरीज बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें भी बढ़ती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग बताते हैं कि सैंपलिंग की रफ्तार बढ़ने से अधिक मरीज चिह्नित हो रहे हैं। पिछले सप्ताह लगातार बारिश रही। इसमें लोगों की लापरवाही बढ़ी है। भीगने से जुकाम, बुखार और संक्रामक बीमारियां होने से इम्युनिटी पर असर पड़ा है। इसने कोरोना की चपेट में आने की संभावनाएं बढ़ा दी हैं। बारिश में भीगने से बचने के लिए लोगों ने घर के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया है। बारिश होने पर जहां सिर छिपाने की जगह मिली वहां भीड़ एकत्र हुई है। इसमें एक संक्रमित ने दूसरे लोगों तक संक्रमण फैलाने का काम किया है।
विज्ञापन

बारिश में मास्क के भीगने पर लोगों ने संक्रमण से बचाव का सुरक्षा कचव भी हटाया है। नमी में ड्रापलेट अधिक समय तक रहने से लोग जाने एवं अनजाने में संक्रमण की चपेट में आए हैं। सीएमओ ने बताया कि सितंबर तक लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। खासकर, बारिश में भीगने से बचाव करना है। बहुत जरूरी होने पर घर से बाहर निकलने पर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

73277 सैंपल हो चुके हैं
21 अगस्त तक मुरादाबाद में 73277 सैंपल कराए जा चुके हैं। सैंपलों की तुलना में 69617 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है। जबकि 3665 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। संक्रमित मरीजों की दर पांच फीसदी है। 90 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों में रिकवरी की दर 72.57 फीसदी यानी 2660 लोग स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं। 24 फीसदी मरीज अभी अस्पतालों में भर्ती और होम आइसोलेट हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बताते हैं, जुलाई आखिर तक सैंपलिंग की तुलना में संक्रमण की दर 3.6 फीसदी थी। अगस्त दूसरे सप्ताह में बढ़कर 4.53 तक आ गई। तीसरे सप्ताह में संक्रमण बढ़कर पांच फीसदी तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed