फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Virtual buyer-seller meeting of producers and exporters started

उत्पादकों और निर्यातकों की वर्चुअल क्रेता-विक्रेता की वर्चुअल मीटिंग शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Virtual buyer-seller meeting of producers and exporters started
मुरादाबाद। हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) ने मंगलवार को यूके, यूरोप और सीआईएस देशों में भारतीय दूतावास और मिशन के सहयोग से भारतीय उत्पादकों और निर्यातकों की वर्चुअल क्रेता-विक्रेता बैठक शुरू की। ये वर्चुअल बैठक 24 सितंबर तक चलेगी।
विज्ञापन

ईपीसीएच के महानिदेशक डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि पूरे भारत से 100 से अधिक मान्यता प्राप्त उत्पादक और निर्यातक यहां अपने होम डेकोर, होम फर्निशिंग, कालीन, फर्नीचर, लैंप, फैशन जूलरी आदि हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर आयोजित इस कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह के दौरान भारतीय मिशनों ने अपने क्षेत्र में वर्चुअल क्रेता-विक्रेता बैठक आयोजित करने के लिए ईपीसीएच को अपना समर्थन दिया, जो हस्तशिल्प क्षेत्र को मजबूत करने के प्रयासों को जारी रखने की हस्तशिल्प निर्यातक बिरादरी की अदम्य भावना को दर्शाता है।
विज्ञापन

आईएचजीएफ दिल्ली मेला (ऑटम) के 52वें संस्करण को भौतिक स्वरूप में आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो 28 से 31 अक्तूबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित किया जाएगा। जहां प्रदर्शक और खरीदार व्यक्तिगत रूप से एक दूसरे से मिल सकेंगे। ईपीसीएच अध्यक्ष राजकुमार मल्होत्रा ने बताया कि वर्चुअल बीएसएम प्रदर्शकों और खरीदारों को व्यवहारिक विकल्प देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारी निदेशक आरके मल्होत्रा ने बताया कि इस वर्चुअल बीएसएम डिजिटल मोड के माध्यम से खरीदारों और विक्रेताओं को अच्छी तरह से जोड़ा गया है। इस दौरान उपाध्यक्ष कमल सोनी, राजकुमार श्रीवास्तव, एस नतेशन, आनंद शंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed