फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Vinay became the president and Sunil the general secretary of Tehsil Bar

Moradabad News: तहसील बार के विनय अध्यक्ष और सुनील महासचिव बने

Tue, 02 Sep 2025 02:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 02 Sep 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Vinay became the president and Sunil the general secretary of Tehsil Bar
​बिलारी में तहसील बार एसोसिएशन के नए पदा​​धिकारियों का स्वागत करते वकील-संवाद
बिलारी। तहसील बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का सोमवार को निर्विरोध चुनाव संपन्न हो गया। प्रत्येक पद पर सहमति बन जाने पर एक एक प्रत्याशी का ही नामांकन आया। ऐसी स्थिति में बार की कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हो गए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह निर्धारित स्थान और निर्धारित समय पर एल्डर कमेटी के चेयरमैन हाजी कमाल अकबर एडवोकेट और कमेटी सचिव रामकुमार सिंह यादव एडवोकेट ने सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र लेना शुरू किए। सुबह दस बजे शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया दोपहर बाद तीन बजे संपन्न हो गई। एल्डर कमेटी के दोनों पदाधिकरियों ने बताया कि चुनाव नामांकन प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण माहौल में चली तथा प्रत्याशियों के बीच पहले ही आपसी सहमति बन जाने पर एक पद पर एक ही प्रत्याशी द्वारा अपना नामांकन कराया गया।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी की ओर से जारी सूची के अनुसार अध्यक्ष पद पर विनय कुमार सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर हलीम जावेद, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आरिफ मोहम्मद खान, वसीम अकरम प्रथम और विनय कुमार यादव, महासचिव पद पर सुनील कुमार, संयुक्त सचिव पद पर मोहम्मद कामिल, वसीम अकरम द्वितीय और मनोहर सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर जबर सिंह, सदस्य वरिष्ठ कार्यकारिणी पद पर सरताजुल हसन, रईस अहमद अंसारी, नफीसुल हसन फौजी और उपेंद्र सिंह समाथल,सदस्य कनिष्ठ कार्यकारिणी पद पर अंकित सिंह, इंतेखाब आलम, संजीव कुमार श्रीवास्तव, शाने आलम और सुब्हान अली ने अपना नामांकन पत्र जमा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन का समय पूरा होने के बाद जांच में सभी नामांकन सही पाए जाने पर एल्डर कमेटी ने बार के सभी पदाधिकारियों के निर्विरोध चुने जाने का ऐलान कर दिया। तहसील बार के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को तहसील बार के निवर्तमान अध्यक्ष भगवान सरन माथुर, निवर्तमान वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उसमान, निवर्तमान उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव, निवर्तमान महासचिव अनोद कुमार सिंह, निवर्तमान संयुक्त सचिव परमजीत सिंह और विक्रांत कुमार ने फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। तहसील बार के नए पदाधिकारियों ने एल्डर कमेटी पदाधिकारियों और चुनाव संचालन समिति सदस्यों को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।



बिलारी। तहसील बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चुनाव में बीते लगभग 12 वर्ष से निर्विरोध चुनाव होने की परंपरा चली आ रही है। प्रतिवर्ष तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही वरिष्ठ पदाधिकारी इस प्रयास में लग जाते हैं कि वोटिंग होने की बजाए सहमति बनाकर निर्विरोध चुनाव करा लिया जाए। बीते वर्ष बार कमेटी के निर्विरोध चुनाव में भगवान सरन माथुर अध्यक्ष और अनोद कुमार सिंह सचिव बने थे। इस वर्ष भी तहसील बार की पूरी कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गया।


बिलारी। तहसील बार एसोसिएशन बिलारी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह का कहना है कि अधिवक्ता हितों की रक्षा करना और पूरा सम्मान दिलाना ही उनका मुख्य लक्ष्य होगा। किसी विशेष परिस्थिति में ही बार एसोसिएशन द्वारा अदालतों में न्यायिक कार्य स्थगित रखने के प्रस्ताव लाए जाएंगे। प्रदेश बार काउंसिल के नियम और बायलॉज का पूरा पालन किया जाएगा। तहसील के ग्राम न्यायालय में तीन अन्य थाना क्षेत्रों के मुकदमे स्थानांतरित कराने का प्रयास किया जाएगा।


तहसील बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष बने विनय कुमार सिंह पूर्व में अलग अलग वर्षों में पांच बार तहसील बार एसोसिएशन के सचिव और दो बार उपाध्यक्ष रह चुके हैं। क्षेत्र के सनाई गांव निवासी विनय कुमार सिंह सहकारी गन्ना विकास समिति बिलारी के डेलीगेट निर्वाचित होने के अलावा जाट महासभा बिलारी से भी जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed