फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Villagers told their problems to the MLA in the village chaupal.

Moradabad News: ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने विधायक को बताईं समस्याएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Villagers told their problems to the MLA in the village chaupal.
कुंदरकी। शुक्रवार को कुंदरकी ब्लॉक के ग्राम जैतिया फिरोजपुर एवं जैतपुर पट्टी में ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह ने फीताकर किया।
विज्ञापन

चौपाल में कुंदरकी विधायक ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और त्वरित निस्तारण के लिए चौपाल में मौजूद विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। सभी अधिकारियों से कहा कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चौपाल में स्वास्थ्य विभाग, ग्राम विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, समाज कल्याण विभाग, राजस्व विभाग, पूर्ति विभाग, कृषि विभाग, विद्युत विभाग, पुलिस विभाग, महिला एवं बाल कल्याण विभाग आदि के स्टाल लगे थे।
विज्ञापन

विधायक रामवीर सिंह ने कहा कि अगर किसी को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है तो वह इसकी जानकारी दें, पात्र हैं तो उन्हें योजना से लाभान्वित कराया जाएगा। सरकार ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करवा रही है, जिससे आमजन को समय पर न्याय मिल सके, शासन की मंशा है कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम चौपाल में विद्युत विभाग के मीटर संबंधी और पूर्ति विभाग के यूनिट संबंधी शिकायतों का समाधान कराया गया। अनेक किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री का आवेदन दिया। इस अवसर पर बीडीओ राजेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत कुलदीप सिंह, जेई विद्युत सुरेश कुमार, चकबंदी विभाग के राम अवतार सिंह, राजस्व विभाग के अकील अहमद, श्रम विभाग के राजीव कुमार, पशुपालन विभाग के नितिन तोमर, मंडल अध्यक्ष बबलू जाटव, संजय कश्यप, जिला मंत्री ज्योति वाल्मीकि, अरविंद ठाकुर, रिजवान, संजय दिवाकर आदि रहे।
फोटो संख्या 16 और 17 भेजे गए हैं,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed