फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Villagers surround a couple in the forest thinking they are child thieves

Moradabad News: जंगल में बच्चा चोर समझ कर ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को घेरा

Sat, 23 Aug 2025 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 23 Aug 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Villagers surround a couple in the forest thinking they are child thieves
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) । एक प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया। प्रेमी युगल ने खेत में छुप कर अपनी जान बचाई। बाद में पुलिस ने दोनों को ग्रामीणों की घेराबंदी से छुड़ाया।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा के एक गांव निवासी युवक का दूसरे गांव निवासी युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी युगल बृहस्पतिवार को पहले गांव मलकपुर सेमली में लगे नाैमी का मेला देखने के लिए पहुंचा। वहां शाम हो जाने के कारण वह बाइक से अपनी प्रेमिका के साथ अपने रिश्तेदार गांव राईभूड़ निवासी के घर जा रहा था। रात के 8:00 बज गए थे। इस बीच गांव के ग्रामीणों ने दोनों को बच्चा चोर समझ कर उन्हें रोक लिया। उनसे उनका नाम पता पूछने लगे तो उन्होंने कोई सही जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

इस पर ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो दोनों भाग कर जंगल में स्थित एक गन्ने के खेत में छुप गए। वहां से युवक ने अपने रिश्तेदार गांव राईभूड़ निवासी को फोन कर बुलाया। ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। युवक को अपना साला (रिश्तेदार) है। वह उसके यहां ही आ रहे थे लेकिन ग्रामीण नहीं माने। उन्होंने दोनों की घेराबंदी कर पुलिस को इसकी सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। गन्ने के खेत में छिपे के प्रेमी युगल को बाहर निकाला। युवती को उसके परिजनों को बुलाकर उनके हवाले कर दिया गया। जबकि युवक और उसके रिश्तेदार को पकड़कर पुलिस कोतवाली ले आई। दोनों का पुलिस ने शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। वहां से दोनों को जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed