Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Villagers stage protest after leopard cage was not set up

Moradabad News: तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा नहीं लगाया तो ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Villagers stage protest after leopard cage was not set up
कांठ। मंगलवार की सुबह क्षेत्र के गांव रायपुर खुर्द में खेत पर गन्ना काटते के दौरान किसान कपिलदेव सिंह पर तेंदुए द्वारा किए गए हमले के बाद पिंजरा नहीं लगाने लगाए जाने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए तेंदुए को पकड़ने की मांग की। ग्रामीणों व किसानों ने कहा कि खेतों में काम करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

किसानों ने मांग की कि खेत में मिले तेंदुए को शावकों को पिंजरा लगाकर उसमें रखा जाए, ताकि तेंदुआ आसानी से पिंजरे में आ सके। मौका का मुआयना करने पहुंचे वन रेंजर ग्रीसचंद्र श्रीवास्तव, डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह, वन दरोगा राजेंद्र सिंह के समक्ष भी ग्रामीणों और किसानों ने नाराजगी जताते हुए रोष व्यक्त किया। जिसके बाद ग्रामीणों को पिंजरा लगाने का आश्वासन तो वन अधिकारियों ने दिया लेकिन शाम तक भी पिंजरा नहीं लगाया गया था। रायपुर खुर्द के जंगल में तेंदुए की मौजूदगी होने से ग्रामीणों और किसानों में दहशत व्याप्त है। वन टीम ने जागरूक करते हुए खेतों पर अकेले न जाने और समूह के रूप में रहने की अपील की है।
विज्ञापन

...फोटो सं. 07




-- रायपुर खुर्द के जंगल में करीब एक साल से तेंदुए की मौजूदगी है। किसानों को खेतों पर काम करने में परेशानी होती है। तेंदुए को नहीं पकड़ा जा रहा है, जिसका परिणाम है कि उसने किसान कपिल देव सिंह पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। - राहुल
विज्ञापन
विज्ञापन



-- तेंदुए के होने से खेतों पर आने-जाने में डर लगता है। किसानों का खेतों पर काम करना दुश्वार हो गया है। वन विभाग को इसे पकड़कर कहीं दूर छोड़ना चाहिए।- कालीचरन



- लगातार तेंदुआ दिखाई दे रहा है। वन विभाग को सख्त कदम उठाते हुए तेंदुए को पकड़ना चाहिए। ताकि किसानों को खौफ से निजात मिल सके।- विकास कुमार
- तेंदुए और उसके शावकों की मौजूदगी होने के कारण खेतों पर जाना मुश्किल हो गया है। कपिल देव पर तेंदुए ने हमला किया है। यदि मौके पर अन्य किसान नहीं होते तो बड़ी घटना भी हो सकती थी।- विशाल चौहान



------
दीया की हालत में सुधार, घर ले आए परिजन
कांठ। सोमवार को तेंदुए के हमले में घायल गांव राजीपुर खद्दर की छह वर्षीय दिया को इलाज के बाद घर लाया गया। पिता संदीप कुमार ने बताया कि उसकी बेटी की हालत में सुधार है। बता दें कि सोमवार को मां के साथ घर की छत पर चारपाई पर मच्छरदानी के अंदर सो रही छह साल की दिया पर सोमवार की तड़के करीब साढ़े तीन बजे तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसका जिला अस्प्ताल में इलाज चल रहा था। बता दें कि गांव राजीपुर खद्दर सहित उसके आसपास के गांवों में भी तेंदुए की जबरदस्त दहशत व्याप्त है। 23 मार्च से 28 अप्रैल मंगलवार तक तेंदुए कांठ क्षेत्र में दो किसानों और पांच बच्चों को हमला कर घायल कर चुके हैं। संवाद





....
कोट
गांव रायपुर खुर्द में किसान पर तेंदुए द्वारा हमले की सूचना पर मौका का मुआयना किया गया है। यहां खेत में मिले शावकों को यहीं पर निगरानी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। उच्चाधिकारियों से अनुमति मिलने पर पिंजरा लगवाकर तेंदुए को पकड़ा जाएगा। क्षेत्र के लोगों से अपील है कि यदि कहीं तेंदुआ दिखाई दे या उसके शावक मिले तो उन्हें छेड़ें नहीं, तत्काल इस नंबर 9759730666 पर सूचना दें। सुरक्षित रहें और बच्चों को खेतों पर न ले जाएं। - पुष्पेंद्र सिंह डिप्टी वन रेंजर, कांठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed