{"_id":"696bf41ef8b7a8f9d9007bcc","slug":"villagers-gave-a-rousing-welcome-to-the-divya-jyoti-kalash-yatra-bilari-news-c-276-1-smbd1006-110618-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दिव्य ज्योति कलश यात्रा का ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दिव्य ज्योति कलश यात्रा का ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत
Sun, 18 Jan 2026 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। ब्लॉक के अभनपुर नरोली गांव में शनिवार सुबह पहुंची गायत्री परिवार की दिव्य ज्योति कलश यात्रा का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।
गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के शताब्दी वर्ष के मौके पर गायत्री परिवार बिलारी की ओर से क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में दिव्य ज्योति कलश रथ यात्रा निकाली जा रही है। अभनपुर नरोली गांव के मंदिर पर यह कलश रथ यात्रा पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने गायत्री महामंत्र का जाप किया तथा युग परिवर्तन और नारी शक्ति मिशन जैसे शीर्षक को लेकर जयकारे लगाए। गांव के मुख्य मार्गों पर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर रथ यात्रा का स्वागत किया। गांव निवासी मित्रपाल, ओमकार, मनोहर, जोगेंद्र और विजय सिंह ने परिवार के सदस्यों के साथ दिव्य ज्योति कलश का पूजन किया। इस दौरान गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता आचार्य विजयपाल सिंह राघव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि इस दिव्य ज्योति कलश रथ यात्रा का मुख्य उददेश्य सतयुग की वापसी, मानव में देवत्व का उदय और देश को नशा मुक्त करना है। कलश रथयात्रा के साथ गायत्री परिवार के राम सिंह यादव, सुखवीर सिंह यादव, विजयपाल सिंह राघव, मित्रपाल सिंह, मनोहर सिंह और विजय सिंह आदि रहे।