फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Villagers distressed by waterlogging on the main road; stage protest demanding repairs.

Moradabad News: मुख्य मार्ग पर जलभराव से ग्रामीण परेशान, प्रदर्शन कर रास्ता दुरुस्त कराने की मांग

Wed, 09 Sep 2026 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 09 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Villagers distressed by waterlogging on the main road; stage protest demanding repairs.
सुरजन नगर। चौकी क्षेत्र के दुल्लापुर पट्टी चौहान की मंडिया में जसपुर रोड से गांव में जानेवाले मुख्य मार्ग पर जलभराव होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर मार्ग को दुरुस्त कराने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण आए दिन परेशानी बनी रहती है। उन्होंने रास्ते के दोनों साइड में पानी की निकासी के लिए नाली बनाकर रास्ता दुरुस्त कराने की मांग की। प्रदर्शन करने में नन्हे सिंह, प्रवेश, देवेंद्र, महेंद्र नरेश, राजेश, मुकेश, कपिल, मुनीश, राजकुमार आनंद, करण सिंह, देवराज, आदि थे। ग्राम पंचायत सचिव हर्षिका चौहान का कहना है यह रास्ता लोक निर्माण विभाग के क्षेत्र में आता है। इस रास्ते को उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed