फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Villagers beat up a man who came to meet his girlfriend

Moradabad News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Villagers beat up a man who came to meet his girlfriend
मुरादाबाद। मैनाठेर क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने युवक की पहले जमकर पिटाई लगाई। इसके बाद गांव में ले जाकर उसे बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी को शांतिभंग में चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से वह जमानत पर छूट गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक बृहस्पतिवार सुबह पास के ही गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचा। दोनों गांव के पास जंगल में बैठे थे। इस दौरान खेत में काम कर रहे कुछ ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और युवक की जमकर धुनाई की। इसके बाद ग्रामीणों ने युवक को गांव में लेकर जाकर बंधकर बना लिया और फिर उसकी पिटाई लगाई। इस बीच कुछ लोगों ने युवक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। युवक के परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया और उसे थाने ले गए। इंस्पेक्टर सर्वेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। हालांकि युवक को शांतिभंग में चालान कर उसे कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article