{"_id":"63c902fd9e5dba03fa14959f","slug":"villager-was-drinking-at-illegal-liquor-base-lost-his-life-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब के अड्डे पर पी रहा था ग्रामीण, चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब के अड्डे पर पी रहा था ग्रामीण, चली गई जान
Thu, 19 Jan 2023 02:17 PM IST
ranjeett ranjeett
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
Published by: ranjeett ranjeett
Updated Thu, 19 Jan 2023 02:17 PM IST
विज्ञापन
हसनपुर के गांव शाहपुर कला में अवैध शराब के अड्डे पर कच्ची शराब पीने से अकरम (50) पुत्र फैयाज की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्राम प्रधान का कहना है कि गांव में बड़े पैमाने पर अवैध कच्ची शराब बनाई व बेची जाती है। आरोप है कच्ची शराब का अधिक सेवन करने से मौत हुई है।
ग्राम प्रधान का कहना है कि गांव में सड़क किनारे कुछ लोगों ने एक झोपड़ी में शराब का अड्डा बना रखा है। जिसमें कच्ची शराब बेची जाती है। गांव में आसपास के लोग यहां दिन भर मंडराते रहते हैं। शाम होते ही यहां भीड़ और अधिक बढ़ जाती है। इसी के चलते मजदूर अकरम की कच्ची शराब पीने से बुधवार की रात को मौत हो गई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की सुबह को उसका अवैध शव शराब के अड्डे पर मिला। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कच्ची शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ दबिशें दी जा रही हैं। सीओ अभिषेक कुमार यादव का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है। कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की रही है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर कला में कई स्थानों पर कच्ची शराब बनाई जाती है। पूर्व में कई बार कच्ची शराब को लेकर थाना पुलिस और आबकारी विभाग की टीम द्वारा कार्यवाही की जाती रही हैं। बावजूद इसके कच्ची शराब का काम नहीं रुक पा रहा है। बुधवार को ग्राम प्रधान मीनू कुमारी ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की थी। इसको लेकर पुलिस ने बुधवार की रात को गांव में छापेमारी भी की, लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया।